सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    B20: दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार भारतीय अर्थव्यवस्था, इन तीन क्षेत्रों निभाएगी बड़ी भूमिका -एन चंद्रशेखरन

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 02:01 PM (GMT+05:30)

    B20 Submit टाटा ग्रुप के चेयरमैन ए चंद्रशेखरन ने G20 के आधिकारिक बिजनेस डायलॉग बी20 में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा समय में विकास के प्रतीक के र ...और पढ़ें

    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (फाइल फोटो)
    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चंद्रयान -3 को भारत की बड़ी सफलता बताया।
    2. दुनिया भारत को विकास के प्रतीक के रूप में देख रही है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भारत डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनर्जी और वैल्यू सप्लाई चेन जैसे बड़े बदलावों में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही भारत की विकास यात्रा दुनिया का भविष्य तय करने में अहम भूमिक निभाएगा।

    टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बी20 सबमिट इंडिया 2023 (B20 Summit India 2023) को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया में विकास के प्रतीक के रूप में देखी जा रही है। ये ऐसे समय पर है। जब वैश्विक अर्थव्यवस्था ब्याज दरों में बढ़ोतरी और पब्लिक डेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद मुश्किलों का सामना कर रही है।

    तीन बदलावों से गुजर रही दुनिया

    एन चंद्रशेखरन ने कहा कि दुनिया इस समय तीन महत्वपूर्ण बदलावों से गुजर रही है। पहला डिजिटल और आर्टिफिसियल बदलाव, दूसर एनर्जी में बदलवा और तीसरा ग्लोबल सप्लाई चेन में बदलाव है। भारत इन तीनों कैटेगरी में लीड करने के लिए पूरी तरह से सही पोजीशन में है।

    चंद्रयान-3 की सफलता राष्ट्रीय उपलब्धि

    आगे उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 दिखाता है कि भारत ने एक राष्ट्र के रूप में क्या प्राप्त किया है। यह लंबे समय से एक आकांक्षा का प्रतीक रहा है, लेकिन अब ये उपलब्धि के रूप में बदल गया।

    खबरें और भी

    भारत को 4.5 ट्रिलियन की जरूरत

    बी20 सबमिट इंडिया 2023 में बोलते हुए उदय कोटक ने कहा कि भारत को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अगले 7 से 10 सालों में 4.5 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम प्रस्ताव देते है कि हर बिजनेस को अपने मुनाफे का 0.20 प्रतिशत हिस्सा सोशस डेवलपमेंट गोल्स के लिए देना चाहिए।

    क्या है B20 सबमिट?

    बी20 का पूरा नाम बिजनेस20 है। यह G20 का आधिकारिक बिजनेस डायलॉग है। यह सबमिट दिल्ली में 25 अगस्त से शुरू हो गई है और 27 अगस्त तक चलेगी।