सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में बढ़ी अमीर लोगों की संख्‍या, 2025 तक हो जाएंगे दोगुने से भी ज्‍यादा

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 12 Jul 2016 09:24 PM (IST)

भारत में वर्ष 2015 में अमीर लोगों की संंख्‍या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2015 तक करीब 2,36,000 अमीर थे। 2025 तक इनकी संख्‍या दोगुनी से भी ज्‍यादा हो जाएगी।

News Article Hero Image

दिल्ली (प्रेट्र)। देश में हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनडब्ल्यूआइ) की श्रेणी में आने वाले दौलतमंदों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2015 तक ऐसे करीब 2,36,000 अमीर थे। इनके पास संयुक्त रूप से 1,500 अरब डॉलर (लगभग 1,00,500 अरब रुपये) की दौलत है। इनकी आबादी 2025 तक दोगुने से ज्यादा करीब 5,54,000 हो जाने की संभावना है।

न्यू व‌र्ल्ड वेल्थ की इंडिया 2016 वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, 2007 से दुनिया के ज्यादातर देशों में वेल्थ परफॉर्मेस के मामले में गिरावट आ रही है या इसमें मामूली बढ़त है। इसके उलट इस दौरान भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है।भारत में 2007 में 1,52,000 एचएनडब्ल्यूआइ थे। इनकी आबादी 2015 में बढ़कर 2,36,000 हो गई। इस दौरान इनकी दौलत में 67 फीसद की बढ़ोतरी हुई। यह 900 अरब डॉलर से बढ़कर 1,500 अरब डॉलर हो गई।

एचएनडब्ल्यूआइ या मिलियनेयर उन्हें कहते हैं जिनके पास 10 लाख डॉलर (करीब 6.70 करोड़ रुपये) या इससे अधिक की संपत्तियां हैं। देश में धन-दौलत से जुड़े प्रदर्शन में सुधार के कई कारक हैं। इनमें स्थानीय निर्माण, वित्तीय सेवा, आइटी, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) और हेल्थकेयर सेक्टर में ग्रोथ शामिल हैं। मजबूत आर्थिक विकास और उद्यमिता का बढ़ता स्तर भी इसके पीछे एक वजह है।