यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Digital Payment में भारत ने हासिल किया नया मुकाम, ग्लोबल ट्रांजेक्शन में 46 प्रतिशत पहुंची हिस्सेदारी
भारत सरकार की ओर से बताया गया है कि 2022 में देश में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन हुए हैं जो कि दुनिया में होने वाले कुल रियल टाइम लेनदेन का 46 प्रतिशत ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। डिजिटल पेमेंट में एक बार भारत ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। 2022 में दुनिया में हुए कुल डिजिटल रियल टाइम पेमेंट्स में 46 प्रतिशत भारत में हुए हैं। यह रैंकिंग में भारत के बाद आने वाले चार देशों में हुए कुल लेनदेन से भी अधिक है।
भारत सरकार की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, 2022 में भारत में कुल 89.5 मिलियन रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए थे, जो कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक है।

भारत ने हासिल किया कीर्तिमान
आरबीआई की ओर से एक्सपर्ट्स ने एएनआई को बताया कि डिजिटल पेमेंट में भारत ने वैल्यू और वॉल्यूम में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है, जो दिखाता है कि भारतीय पेमेंट सिस्टम की विश्वनीयता को दिखाता है।
MyGovIndia की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया कि डिजिटल पेमेंट में भारत का दबदबा बना हुआ है। डिजिटल पेमेंट को व्यापाक रूप से अपनाने के कारण भारत कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रहा है।
डिजिटल पेमेंट में टॉप 5 देश?
89.5 मिलियन रियल टाइम पेमेंट के साथ भारत इस लिस्ट में टॉप है। इसके बाद 29.2 मिलियन के साथ ब्राजील दूसरे, 17.6 मिलियन के साथ चीन तीसरे, 16.5 मिलियन के साथ थाइलैंड चौथे और 8 मिलियन के साथ साउथ कोरिया पांचवें नंबर पर है।
📈 India keeps dominating the digital payment landscape! 💸🇮🇳 With innovative solutions and widespread adoption, we're leading the way towards a cashless economy. 💻#9YearsOfTechForGrowth #9YearsOfSeva@GoI_MeitY @AshwiniVaishnaw @Rajeev_GoI@alkesh12sharma @_DigitalIndia pic.twitter.com/cSfsFsq0mW
— MyGovIndia (@mygovindia) June 9, 2023
देश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा फायदा
भारत में डिजिटल पेमेंट को सफल बनाने का सबसे बड़ा श्रेय यूपीआई को जाता है, जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था।
