यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gift Nifty Today: गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट, क्या शेयर बाजार पर तनाव का होगा असर?
गिफ्ट निफ्टी में चल रहे कारोबार और विदेशी बाजारों में हुए ट्रेडिंग के बेस पर भारतीय शेयर पर होने वाली ट्रेडिंग को दर्शाता है। शेयर बाजार खुलने से पहले ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना है। 22 अप्रैल को कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दोनों देशों के बीच रिश्ते उम्मीद से ज्यादा खराब कर दिए हैं।
अब दोनों ही देशों के बीच तनाव का माहौल बना है। जब दो देशों के बीच युद्ध की परिस्थिति बनती है, तो शेयर बाजार पर इसका नेगेटिव असर दिखना वाजिब है। हालांकि हमें ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि इससे पहले जब-जब पाकिस्तान और भारत के बीच लड़ाई हुई है। शेयर बाजार ने खुद को बैलेंस रखा है। जिसका मतलब हुआ कि इसमें कम से कम की गिरावट देखी गई है।
कल यानी 8 मई से बढ़ रहे तनाव का असर गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) पर देखने को मिला है। सुबह 8.27 बजे गिफ्ट निफ्टी 292 अंक गिरकर 23979.00 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं विदेशी बाजार से अच्छे संकेत मिल रहे हैं।
विदेशी बाजार से बेहतर संकेत
अमेरिकी स्टॉक मार्केट कल हरे निशान पर बंद हुए है। बाजार के मुख्य इंडेक्स बढ़ोतरी के साथ क्लोज हुए है। जाहिर है कि ब्रिटेन ने अमेरिका पर जो टैरिफ कम किए हैं। ये उसी का ही असर है। एशियाई बाजार के इंडेक्स भी अच्छी खासी बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
खबरें और भी
जिससे ये समझ आता है कि विदेशी और गिफ्ट निफ्टी की ओर से मिले-जुले संकेत हैं।
प्री-ओपन में भारी गिरावट
सुबह 9.07 बजे प्री-ओपन में शेयर बाजार पर भारी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 78,992 पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 355 अंक लुढ़ककर 23,917 पर ट्रेड कर रहा है। अब देखना होगा कि क्या आज भी शेयर बाजार स्थिर रहता है?
पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में लगी रोक
कल यानी 8 मई को पाकिस्तान शेयर बाजार का कराची केएसई इंडेक्स लगभग 7000 अंक लुढ़का था। निवेशकों को डर देखते हुए पाकिस्तानी सरकार को ट्रेडिंग रोकनी पड़ गई।
यह भी पढ़ें:-Reliance ने Operation Sindoor का ट्रेडमार्क का एप्लीकेशन लिया वापस, कहा इससे जुड़ी है लोगों की भावनाएं
