India-EU FTA: क्या होता है एफटीए, आम आदमी को भी इससे मिलता है फायदा? किन देशों के साथ अब तक हुआ समझौता
27 जनवरी भारत और यूरोपीय यूनियन के लिए ऐतिहासिक है। आज के दिन दोनों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (India-EU FTA) हुआ। इसे मदर ऑफ डील्स (Mother of Deals) ...और पढ़ें

नई दिल्ली। 27 जनवरी, मंगलवार का दिन यूरोपीय यूनियन और भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। इन दोनों के बीच आज फाइनली फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो गया। इसे लेकर बीते 18 साल से बातचीत चल रही थी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इससे आम आदमी यानी आपको कोई फायदा मिलेगा? इससे पहले समझते हैं कि एफटीए क्या होता है?
FTA क्या होता है?
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (Free Trade Agreement) का शॉर्ट फॉर्म एफटीए है। इसके नाम से ही इसका अर्थ स्पष्ट हो रहा है। जब दो पार्टी जैसे देशों के बीच सामान का आयात या निर्यात किया जाता है, उसे ट्रेड कहते हैं। ये एग्रीमेंट आयात और निर्यात पर लगने वाले टैरिफ (टैक्स) को लेकर है। इसके साथ ही इसके नाम के साथ फ्री शब्द जुड़ा है। अगर सबको जोड़ें तो अर्थ हुआ दोनों पार्टी के बीच ऐसी ट्रेड डील होना जिसमें कम या जीरो टैक्स (टैरिफ) होगा।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अब भारत और ईयू के बीच होने वाले आयात या निर्यात पर जीरो या कम टैक्स लगेगा।
किसको मिलेगा फायदा?
इसका डायरेक्ट फायदा भारत और ईयू के व्यापारियों को मिलने वाला है। क्योंकि कम या जीरो टैक्स होने की वजह से उन्हें कम दाम में सामान मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-India-EU FTA: सस्ते होंगे कपड़े, खाने का तेल, शराब समेत ये चीजें; कई सामानों पर 0 टैरिफ
क्या आम आदमी को भी मिलेगा फायदा?
अगर व्यापारियों को ईयू से सामान सस्ते कीमत पर मिलते हैं, तो इसे आम आदमी को सस्ती कीमत पर भी बेचा जाएगा। इससे भारत और ईयू दोनों के लोगों को इनडायरेक्टली इसका लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि ईयू में 27 देश शामिल हैं। इसका मतलब है कि भारत का 27 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है।
27 देशों में कौन-कौन शामिल?
| नंबर | देश का नाम |
| 1 | ऑस्ट्रिया |
| 2 | बेल्जियम |
| 3 | बुल्गारिया |
| 4 | क्रोएशिया |
| 5 | साइप्रस |
| 6 | चेक रिपब्लिक |
| 7 | डेनमार्क |
| 8 | एस्टोनिया |
| 9 | फिनलैंड |
| 10 | फ्रांस |
| 11 | जर्मनी |
| 12 | ग्रीस |
| 13 | हंगरी |
| 14 | आयरलैंड |
| 15 | इटली |
| 16 | लातविया |
| 17 | लिथुआनिया |
| 18 | लक्ज़मबर्ग |
| 19 | माल्टा |
| 20 | नीदरलैंड |
| 21 | पोलैंड |
| 22 | पुर्तगाल |
| 23 | रोमानिया |
| 24 | स्लोवाकिया |
| 25 | स्लोवेनिया |
| 26 | स्पेन |
| 27 | स्वीडन |
किन देशों के बीच अब तक हुआ समझौता?
- इंडिया-श्रीलंका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
- साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया (SAFTA)
- इंडिया नेपाल ट्रीटी ऑफ ट्रेड
- इंडिया भूटान एग्रीमेंट ऑन ट्रेड, कॉमर्स एंड ट्रांसिट
- इंडिया थाईलैंड एफटीए- Early Harvest Scheme (EHS)
- इंडिया-जापान CEPA
- इंडिया-मलेशिया CECA
- इंडिया-UAE CEPA(*)
- इत्यादि