शेयर बाजार ने अरबपतियों को किया मालामाल, अदाणी-दमानी और जिंदल समेत इनकी दौलत में कई बिलियन डॉलर का उछाल
भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में मार्च के निचले स्तरों से तेजी से सुधार हुआ है, जिसका मुख्य कारण शेयर बाजार में उछाल है। गौतम अदाणी की संपत्ति में सर्व ...और पढ़ें

अदाणी ग्रीन एनर्जी मार्च के अपने निचले स्तर से 52 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारत के टॉप अरबपतियों की दौलत में मार्च के निचले स्तरों से काफी तेजी से सुधार देखने को मिला है। इसकी बड़ी वजह है शेयर बाजार में तेजी का लौटना। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव में कमी के बीच शेयर बाजार में तेजी आई, जिससे अरबपतियों की दौलत बढ़ी। हालाँकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें अभी भी चिंता की वजह बनी हुई हैं। आइए जानते हैं किन अरबपतियों की दौलत में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है।
इन अरबपतियों की दौलत में रिकवरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेटा के मुताबिक मार्च के निचले स्तरों से जिन अरबपतियों की दौलत में सबसे अधिक रिकवरी हुई है, उनमें गौतम अदाणी, रवि जयपुरिया, राधाकिशन दमानी, इंदर जयसिंघानी, केपी सिंह, लक्ष्मी मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला, सावित्री जिंदल और समीर मेहता शामिल हैं।
अप्रैल का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। इस दौरान Sensex और Nifty दोनों में 6 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली। वहीं BSE MidCap 150 इंडेक्स 12.7 प्रतिशत ऊपर चढ़ा, जबकि BSE SmallCap 250 इंडेक्स में 18 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गयी।
किसकी दौलत में सबसे ज्यादा हुई बढ़त?
अदाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदाणी की दौलत में सबसे ज्यादा रिकवरी देखने को मिली। मार्च में उनकी नेटवर्थ $70 बिलियन के निचले स्तर से 46 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर $103 बिलियन हो गई है। यह उछाल पूरे अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी के बाद आया।
खबरें और भी
- अदाणी ग्रीन एनर्जी मार्च के अपने निचले स्तर से 52 प्रतिशत से अधिक चढ़ा
- अदाणी पावर में 47 प्रतिशत की उछाल आई
- अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 44 प्रतिशत ऊपर गया
- अदाणी एंटरप्राइजेज 37 प्रतिशत ऊपर गया
- अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ और अदाणी टोटल गैस में 26% की बढ़त हुई
ये रही पूरी लिस्ट
| बिलियनेयर | मार्च के अंत में नेटवर्थ (अरब डॉलर) | मौजूदा नेटवर्थ (अरब डॉलर) | बढ़ोतरी (प्रतिशत में) |
| गौतम अदाणी | 70.5 | 103.1 | 46.2 |
| रवि जयपुरिया | 9.5 | 12.5 | 31.6 |
| राधाकिशन दमानी | 15.3 | 19 | 24.2 |
| इंदर जयसिंघानी | 6.9 | 8.1 | 17.4 |
| केपी सिंह | 10 | 11.6 | 16 |
| लक्ष्मी मित्तल | 31.8 | 36.2 | 13.8 |
| कुमार बिड़ला | 19.8 | 22.5 | 13.6 |
| सावित्री जिंदल | 28.8 | 32.4 | 12.5 |
| समीर मेहता | 8 | 8.8 | 10 |
| मुरली दिवी | 9.1 | 10 | 9.9 |
दूसरे नंबर पर रहे रवि जयपुरिया
दूसरी सबसे बड़ी रिकवरी RJ Corp के फाउंडर और चेयरमैन रवि जयपुरिया की संपत्ति में हुई। उनकी दौलत मार्च के लो-लेवल से 31 फीसदी से अधिक बढ़कर $12.5 बिलियन हो गई। यह उछाल उनकी गुरुग्राम-बेस्ड सब्सिडियरी वरुण बेवरेजेज की वजह से आया, जिसका शेयर प्राइस मार्च के निचले स्तर से 34 फीसदी से अधिक चढ़ा।
दमानी रहे तीसरे नंबर पर
डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी की दौलत मार्च में $15 बिलियन रह गई थी, जो 24 प्रतिशत बढ़कर $19 बिलियन हो गई है। खास बात ये है कि DMart का स्टॉक तब भी मजबूत बना रहा, जब संघर्ष की वजह से बाजारों में भारी गिरावट आई।
फरवरी में ये शेयर 4 प्रतिशत से अधिक और मार्च में 3 फीसदी ऊपर गया। फिर अप्रैल में यह शेयर 16 प्रतिशत उछला।
ये भी पढ़ें - Gift Nifty में उछाल से शेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद, टाटा पावर-वोडाफोन आइडिया समेत इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)