सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Passport Seva: कैसे बनता है आपका पासपोर्ट, कितना लगता है समय, जानिए इससे जुड़ी सभी डिटेल्स

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 02:14 PM (IST)

    Indian Passport Apply अगर आप भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको कैसे बनता है कितना समय लगता है और पूरा प्रोसेस क्या है। इससे जुड़ी सभी ज ...और पढ़ें

    how much time to get passport, know full details and process
    how much time to get passport, know full details and process

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पासपोर्ट के बारे में आप सभी ने सुना है। विदेश में यात्रा करने के लिए ये सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसके बिना आप किसी भी देश के वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। ये विदेश में आपके भारतीय नागरिक होने की पहचान होता है। इसे विदेश मंत्रालय की ओर से पासपोर्ट एक्ट के तहत जारी किया जाता है।

    कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट

    विदेश मंत्रालय की ओर से मुख्यत: तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। पहला- साधारण पासपोर्ट, दूसरा- डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और तीसरा- आधिकारिक पासपोर्ट।

    • साधारण पासपोर्ट देश को आम नागिरकों के लिए होता है। कोई भी इसके लिए आवेदन कर सकता है। ये नीले रंग का होता है।
    • आधिकारिक पासपोर्ट, सरकार की ओर से अधिकतर ऐसे अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकार द्वारा विदेश में नियुक्त किया जाता है। इसका रंग सफेद होता है।
    • डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, सरकार द्वारा उन अधिकारियों को जारी किया जाता है, जिन्हें सरकारी कार्य के लिए विदेश भेजा रहा है।

    कितने दिन में बनता है पासपोर्ट

    आप सरकार की आधिकारिक पोर्टल पासपोर्ट सेवा पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद ऑनलाइन प्रोसेस पूरा कर तय फीस का भुगतान करने के साथ आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा। फिर अपॉइंटमेंट के मुताबिक नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर जाकर अपने सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराएं। इसके बात आपका पुलिस वेरिफिकेशन होगा और इस पूरे प्रोसेस में करीब 30-45 दिन का समय लग जाता है।

    तत्काल पासपोर्ट

    सरकार की ओर से एक तत्काल पासपोर्ट भी दिया जाता है। आपका आवेदन स्वीकार होने के तीन दिन बाद ये जारी हो जाता है। इसकी खास बात है कि इसे जारी करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन पूरी होने का इंतजार नहीं किया जाता है।

    सरकार कर रही E-Passport की तैयारी

    सरकार ई- पासपोर्ट को लाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर 2022 में संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया था। ये सामान्य पासपोर्ट की तरह होगा, लेकिन इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी। इस चिप में पासपोर्ट धारक की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके जरिए सरकारी की कोशिश इमीग्रेशन प्रक्रिया को तेज करना है, जिससे जानकारी को जल्द से जल्द से जल्द वेरिफाई किया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Adani Group के शेयरों में नहीं थम रहा गिरावट का दौर, आज फिर पांच प्रतिशत तक फिसले स्टॉक

    Unlisted Shares के फेयर मार्केट वैल्यू नियमों में होगा बदलाव, निवेशकों पर ये होगा असर