यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रेन से करते हैं सफर? 1 जुलाई से होंगे रेलवे में क्या-क्या बदलाव; कितना बढ़ेगा किराया
भारतीय रेलवे मिडिल क्लास का पसंदीदा यातायात साधन है। अगर आप भी हर छोटे-बड़े सफर के लिए ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। 1 जुलाई यानी कल स ...और पढ़ें

नई दिल्ली। रेलवे कम समय और कम पैसे में लंबा सफर तय करा देता है। अगर आप भी रेलवे में सफर कर देते हैं तो इन बदलावों के बारे में आपका जानना जरूरी है। रेलवे ने एसी, नॉन एसी और सेकंड क्लास कोच के कीमतों में बढ़ोतरी की है।
हालांकि रेलवे विभाग की मानें तो ये बढ़ोतरी 5 सालों बाद की गई है। इससे पहले रेलवे ने साल 2020 में कीमतों में बदलाव किया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पिछले 12 सालों में रेलवे की ओर से ये सबसे कम बढ़ोतरी हुई है।
कितना बढ़ेगा दाम?
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अलग-अलग कोच के टिकट प्राइस में अलग-अलग बढ़ोतरी की है।
- सेकंड क्लास- इस कोच की रेलवे टिकट में आधे पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
- नॉन एसी या स्लीप क्लास- इसकी टिकट में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
- एसी क्लास- इसमें 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।
ये बात ध्यान देने वाली है कि रेलवे की ओर से एमएसटी (MSTs) और Suburban Train के प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
अब सवाल ये है कि क्या अगर किसी ने 1 जुलाई 2025 से पहले टिकट बुक की है, तो उसे भी बढ़ती कीमत देनी होगी। आपको बता दें कि टिकट प्राइस में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इससे पहले की गई टिकट आपको पहले वाले दामों में ही मिल जाएंगे।
खबरें और भी
तत्काल टिकट में होगा ये बदलाव
ट्रेन में बहुत से लोग तत्काल टिकट से ही यात्रा करते हैं। इनके लिए भी रेलवे की ओर से बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब तत्काल टिकट बुक करने पर रिजर्वेशन के समय ही आधार कार्ड डिटेल्स देनी होगी।
इसके साथ ही रेलवे ने चाट अब 4 घंटे की जगह 8 घंटे पहले ही आ जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बिना UAN नंबर के कैसे करें PF Balance चेक, ये है सबसे आसान तरीका, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
