सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश के सबसे सस्ते 5 बाजार, ₹50 में जींस और ₹100 में मिल जाती हैं 4 शर्ट्स! महंगे ब्रांड्स भी यहां बिकते हैं कौड़ियों के भाव

Published: Mon, 31 Aug 2026 06:22 PM (IST)

यह लेख भारत के 5 प्रमुख बाजारों के बारे में बताता है जो सस्ते कपड़ों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन ...और पढ़ें

देश के सबसे सस्ते कपड़ों के बाजार (AI Image)

देश के सबसे सस्ते कपड़ों के बाजार (AI Image)

HighLights

  1. देश के 5 सबसे सस्ते कपड़ों के बाजारों की जानकारी।

  2. मुंबई, कोलकाता, सूरत और दिल्ली के प्रसिद्ध बाजार।

  3. ₹50 में जींस और ₹100 में 4 शर्ट्स उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| हमारे देश में तरह-तरह के ग्राहक मिलेंगे। कोई लग्जरी का शौक रखता है तो कोई महंगे ब्रांड्स का दीवाना होता है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सस्ती शॉपिंग करने में भी माहिर होते हैं। देश के कुछ प्रमुख शहरों में ऐसे बाजार भी हैं जो खासतौर पर सस्ते कपड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां आपको आपकी सोच से भी सस्ते और अच्छे कपड़े मिल सकते हैं। आइए देश के खास 5 बाजारों के बारे में जानते हैं जो अपने सस्ते कपड़ों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

मंगलदास मार्केट मुंबई

ये बाजार 100 साल से भी पुराना और सबसे बड़ा कपड़ा (टेक्सटाइल) बाजार है। यहां सिल्क, कॉटन, ब्रोकेड, शिफॉन, नेट और सिंथेटिक फैब्रिक आसानी से मिल जाएंगे। कहा जाता है कि मुंबई की बड़ी आबादी यहां शॉपिंग करती है। कई बार एक्सपीरिएंस करने के लिए बड़े-बड़े रईस भी मंगलदास मार्केट में जाते हैं। आमतौर पर यहां ₹100 से कपड़ों की स्टार्टिंग हो जाती है।

बड़ा बाजार (बुर्राबाजार) कोलकाता

बड़ा बाजार की शुरुआत 18वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान हुई थी। यहां कपड़ा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स जैसे सामान आसानी से मिल जाते हैं। जानकार बताते हैं कि इस बाजार में खुदरा (Retail) दुकानों या मॉल्स की तुलना में कपड़े 40% से 70% तक सस्ते मिल जाते हैं। बड़ा बाजार में ट्रेंडी कुर्तियों की शुरुआत ₹55 से ₹150 के बीच होती है, वहीं ₹200 में अच्छी-अच्छी साड़ियां भी मिल जाएंगी।

रिंग रोड मार्केट सूरत

रिंग रोड पर किसी एक नाम से बाजार नहीं है, बल्कि यहां दर्जनों बड़े-बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स हैं, जिनमें हजारों दुकानें हैं। साड़ियों और एथनिक वियर के लिए ये बाजार सबसे ज्यादा चर्चित है। यहां आपको ₹100 में बेहतरीन साड़ियां मिल जाएंगी। वहीं दुल्हन के लहंगों की शुरुआत भी ₹1000 में हो जाती है। अगर आप सूरत घूमने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट में जरूर विजिट करें।

गांधी नगर मार्केट दिल्ली

इस बाजार को एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड कपड़ों और टेक्सटाइल का थोक (Wholesale) बाजार कहा जाता है। यहां हजारों दुकानें और कपड़े की फैक्ट्रियां हैं। इसकी शुरुआत साल 1971 में बताई जाती है। यहां से ज्यादातर अलग-अलग शहरों के थोक व्यापारी कपड़े ले जाते हैं। रिटेल में भी यहां आमतौर पर ₹100 में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹67 से ₹47 पर आ गए चीनी के दाम, मगर आम जनता को अभी भी क्यों नहीं मिल रही सस्ती?

सरोजिनी बाजार दिल्ली

दिल्ली का सरोजिनी बाजार खासतौर पर सस्ते कपड़ों के लिए फेमस है। यहां कई बार आपको ₹100 में 3-4 शर्ट भी मिल जाएंगे। इसके अलावा ₹50 में जींस के पैंट्स भी खरीदे जा सकते हैं। रेडिमेड कपड़ों के अलावा यहां घड़ियां, चश्में, परफ्यूम, जूते और थान के कपड़े भी मिल जाएंगे। दिल्ली में रहने वालों के लिए ये सस्ते कपड़ों का हब है।