पेट्रोल का खेल खत्म! आ रहा 100% इथेनॉल, सरकार के इस बड़े फैसले से आधी हो जाएगी कीमत? कहां खुलेंगे फ्यूल स्टेशन
E100 Petrol Price: भारत सरकार अगले दो साल में 5,000 E100 इथेनॉल फ्यूल स्टेशन खोलने की तैयारी में है, जिससे देश की तेल निर्भरता कम होगी और किसानों को फ ...और पढ़ें
-1779286916144_m.webp)
पेट्रोल का खेल खत्म भारत में 100% इथेनॉल ईंधन 5000 स्टेशन खुलेंगे कीमत पर भी असर (फोटो AI जनरेटेड है।)
नई दिल्ली| भारत में बहुत जल्द पेट्रोल-डीजल की 'खेल' खत्म हो सकता है। सरकार अब पूरी तरह स्वदेशी ईंधन इथेनॉल का दम दिखाने के लिए तैयार है। देश की तेल निर्भरता और महंगे क्रूड ऑयल के आयात को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत अगले दो साल के भीतर पूरे देश में 100% इथेनॉल यानी ई100 (E100 Ethanol Fuel) ईंधन देने वाले 5,000 फ्यूल स्टेशन खोले जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस मेगा प्लान को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग भी की है।
अगले एक महीने में खुलेंगे 150 आउटलेट
सरकार ने इस प्लान को रफ्तार देने के लिए पूरी टाइमलाइन तय कर दी है। शुरुआती योजना के तहत अगले एक महीने के भीतर दिल्ली, मुंबई, पुणे और नागपुर में E100 ईंधन के 150 रिटेल आउटलेट (E100 Fuel Launch 2026) शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगले 6 से 12 महीनों में दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा और 500 नए आउटलेट (5000 E100 Outlets) खोले जाएंगे। वहीं, 24 महीनों के भीतर पूरे देश में 5,000 आउटलेट चालू करने का टारगेट है।
गाड़ियां हैं तैयार, बस ईंधन का था इंतजार
मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, टोयोटा, महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस (Maruti Hyundai Flex Fuel Cars) जैसी देश की तमाम दिग्गज ऑटो कंपनियों ने फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स (FFVs) के प्रोटोटाइप यानी मॉडल पहले ही तैयार कर लिए हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि अब तक E100 फ्यूल पंपों की कमी और इसकी कीमतों को लेकर स्पष्टता न होने की वजह से इन गाड़ियों को बाजार में नहीं उतारा गया था, लेकिन सरकार के इस कदम के बाद अब रास्ता साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल में होगा 30% इथेनॉल, सरकार ने जारी किया नया आदेश; क्या होगा असर?
किसानों को फायदा, देश के बचेंगे अरबों रुपये
वित्त वर्ष 2026 में भारत ने कच्चे तेल के आयात पर करीब 10.9 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां आने से इस भारी-भरकम खर्च में बड़ी कटौती होगी। इंडियन शुगर एंड बायोएनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के महानिदेशक दीपक बलानी ने कहा,
खबरें और भी
भारत अपनी जरूरत का 85-90% कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, जबकि इथेनॉल का 100% उत्पादन देश के भीतर ही होता है। इससे हमारे करीब 7 से 8 करोड़ किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा होगा।"
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इन गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार को GST में राहत जैसे टैक्स बेनिफिट देने होंगे।
कीमत 30% कम रखने की मांग
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने सरकार को सुझाव दिया है कि,
E100 इथेनॉल की कीमत सामान्य पेट्रोल से कम से कम 30% सस्ती रखी जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लेक्स-फ्यूल वाली गाड़ियों में सामान्य पेट्रोल के मुकाबले माइलेज थोड़ा कम मिलता है, जिसकी भरपाई कम कीमत से की जा सके।"
फिलहाल इंडियन ऑयल (IOC) के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 400 आउटलेट्स पर E100 की शुरुआत की थी, लेकिन गाड़ियां न होने के कारण इसकी बिक्री 0.5% से भी कम रही।
अब सरकार के इस नए रोडमैप से देश में इथेनॉल क्रांति को एक नई उड़ान मिलने की पूरी उम्मीद है।