सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत का Online Consumer Market 2030 तक 800 अरब डॉलर का हो जाएगा, किराना कारोबार 1,500 अरब पहुंचेगा: रिपोर्ट

    By NiteshEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jul 2021 10:25 AM (IST)

    RedSeer Report चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। इसके साथ ही किराना कारोबार भी 2030 तक करीब 1500 अरब डॉलर तक पहुचने का अनुमान है। ...और पढ़ें

    Indias online consumer market to be 800 billion dollor
    Indias online consumer market to be 800 billion dollor

    नई दिल्ली, पीटीआइ। Consulting Firm RedSeer ने कहा है कि भारत की उपभोक्ता डिजिटल- अर्थव्यवस्था 2030 तक 800 अरब डॉलर की हो जाएगी। साथ ही भारत का ऑनलाइन खुदरा बाजार भी 2021 में 55 अरब डॉलर और 2030 तक 350 अरब डॉलर का आंकड़ा छूने के साथ अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। इसके साथ ही किराना कारोबार भी 2030 तक करीब 1,500 अरब डॉलर तक पहुचने का अनुमान है। 2020 में यह 85-90 अरब डॉलर का बाजार था। इसकी मुख्य वजह देश में ई-कॉमर्स और डिजिटल एजुकेशन-टेक्नोलॉजी जैसी ऑनलाइन सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता है। रेडसीयर के 'ग्राउंड जीरो 5.0' कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की गयी।

    यह भी पढ़ें: आपके Aadhaar का कहां-कहां हुआ है इस्तेमाल, घर बैठे ऐसे लगाएं पता

     

    कंपनी के संस्थापक और सीईओ अनिल कुमार ने कहा, 'आज 50 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों का कहना है कि वे सुविधा की वजह से ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। कुछ साल पहले, करीब 70 प्रतिशत ग्राहक कहते थे कि कीमतों में छूट की वजह से वे इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कोविड आने के साथ डिजिटल सेवाओं ने निस्संदेह रूप से ग्राहकों की काफी सेवा की है। यह बात ग्राहकों की संतुष्टि और अपनी जरूरतों को पूरा करने के महत्वपूर्ण साधन के रूप में डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल जारी रखने की इच्छा से साफ झलकती है।'

    उन्होंने कहा कि नए उद्यमियों के आने से नवाचार पैदा होगा जो भारतीय मॉडल को विश्व स्तर पर सफल बनाएगी।

    यह भी पढ़ें: आधार असली है या नकली, आसानी से लगा सकते हैं पता

     

    NITI Aayog के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर मुश्किल पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियां वैकल्पिक स्थानों की तलाश में हैं और इस सिलसिले में भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक अभिन्न अंग बन सकता है।