सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू रह जाएगी बस इतनी, बचने के लिए क्या करें? आज ही जान लीजिए

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 03:28 PM (IST)

    यहां हम बताएंगे कि कैसे महंगाई (Inflation) समय के साथ पैसे के मूल्य को कम करती है। अनुमान है कि आज के 1 करोड़ रुपये की कीमत 10 साल बाद (2035 तक) औसत 5 ...और पढ़ें

    अब से 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू बहुत कम हो जाएगी

    अब से 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू बहुत कम हो जाएगी

    HighLights

    1. आज के 1 करोड़ रुपये का मूल्य 10 साल बाद कम होगा

    2. 5-6% महंगाई दर से 55-62 लाख रुपये रह जाएगी कीमत

    3. महंगाई से बचाव के लिए निवेश करना वित्तीय योजना का हिस्सा

    नई दिल्ली। हर साल महंगाई बढ़ती जा रही है। आप भी देखते होंगे कि जो चीजें पहले जिस दाम में मिलती थीं, अब उससे कई-कई गुना दामों पर मिलती हैं। महंगाई की वजह से ही साल दर साल आपकी संपत्ति की वैल्यू घटती है। क्योंकि मान लीजिए कि जो चीज अब से 10 साल पहले 1000 रुपये की थी, क्या आज भी वो 1000 रुपये की है? आपका जवाब होगा - नहीं। उसके लिए ज्यादा पैसे चाहिए। यानी 1000 रुपये की वैल्यू अब कम हो गयी है।
    ऐसे में यदि आपके पास आज 1 करोड़ रुपये हों, तो उनकी वैल्यू अब से 10 साल बाद कितनी होगी? आइए जानते हैं।

    कितनी कम होगी वैल्यू?

    आज के 1 करोड़ रुपये की वैल्यू 10 साल बाद यानी 2035 के आखिर में लगभग 55-62 लाख रुपये रह जाएगी। ये अनुमान 5-6% की औसत महंगाई दर के हिसाब से लगाया गया है। इसका मतलब है कि जो चीज आज 1 करोड़ रुपये में मिलती है, वह 10 साल बाद लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये में मिलेगी।

    समझ लीजिए गणित

    • 4% महंगाई दर पर : 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू लगभग 67.56 लाख रुपये रह जाएगी
    • 5% महंगाई दर पर : 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू लगभग 61.39 लाख रुपये रह जाएगी
    • 6% महंगाई दर पर : 10 साल बाद 1 करोड़ रुपये की वैल्यू लगभग 55.84 लाख रुपये रह जाएगी

    महंगाई की दर पर बहुत कुछ निर्भर

    महंगाई की दर आपके पैसे की ताकत को कम करती है। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके पैसे की वैल्यू घटती जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आज आपको 1 करोड़ रुपये में एक अच्छा फ्लैट मिलता है, तो 10 साल बाद उसी फ्लैट की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये हो सकती है।

    महंगाई से बचने के लिए क्या करें

    • महंगाई से बचने के लिए, आपको अपने पैसे को ऐसे निवेश में लगाना होगा जो महंगाई दर से ज्यादा रिटर्न दे
    • म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, या अन्य निवेश विकल्पों में पैसा लगाकर आप महंगाई के प्रभाव को कम कर सकते हैं
    • आज के 1 करोड़ रुपये की वैल्यू को समझने के लिए, आपको अपनी वित्तीय योजना को महंगाई के हिसाब से बनाना होगा
    • इससे आप अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं

    ये भी पढ़ें - साल 2015 में खरीदे गए ₹1 लाख के Gold की वैल्यू आज कितनी? इतनी रफ्तार से बढ़ते गए रेट

    खबरें और भी