यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निवेशकों को Mutual Fund काफी पसंद आ रहा है, अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 42 फीसदी बढ़ा
Mutual Fund Inflow देश में म्युचुअल फंड में निवेश का काफी अच्छा ऑप्शन है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने आज एक आंकड़ें जारी किये हैं। इन आंकड ...और पढ़ें

HighLights
- Mutual Fund निवेशकों को काफी पसंद आ रहा है।
- अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड में निवेश 42 प्रतिशत बढ़ा है।
- म्युचुअल फंड के इक्विटी सेगमेंट में तेजी देखी जा रही है।
पीटीआई, नई दिल्ली। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश की दरें हर महीने बढ़ रही है। अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड में निवेश 42 प्रतिशत बढ़कर 19,957 करोड़ रुपये हो गया। स्मॉल-कैप फंडों के प्रति निवेशकों की प्राथमिकता की वजह से फंड में निवेश राशि बढ़ रही है।
यह सितंबर में निवेशकों की प्रवाह से काफी ज्यादा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में इनफ्लो 20,245 करोड़ रुपये था। अक्टूबर में म्युचुअल फंड के इक्विटी सेगमेंट में तेजी देखी जा रही है। यह 32 वां महीना है जहां इनफ्लो बढ़ा है।
.jpg)
इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है
म्युचुअल फंड में स्मॉल-कैप फंड में 4,495 करोड़ रुपये के फंड संग्रह हुई है। इसके बाद थीमेटिक फंडों में 3,896 करोड़ रुपये मिले।
इसके अलावा डेट-ओरिएंटेड स्कीम में पिछले दो महीनों में धन निकालने के बाद अक्टूबर में 42,634 करोड़ रुपये का इनफ्लो देखा गया। वहीं, सितंबर में 1.01 लाख करोड़ रुपये और अगस्त में 25,873 करोड़ रुपये का आउटफ्लो देखा गया था।
समीक्षाधीन महीने में म्यूचुअल फंड से 80,528 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ, जबकि सितंबर में 66,192 रुपये का बहिर्वाह हुआ था।अगर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के एयूएम को देखें तो अक्टूबर के अंत में 46.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने में मदद मिली, जबकि सितंबर के अंत में यह 46.58 लाख करोड़ रुपये था।
