सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CTC में कुछ और खाते में आती है कुछ, नहीं पता चल रहा है कितनी है Salary? यहां समझें सैलरी का पूरा गणित

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 12:40 PM (IST)

    Inhand Salary Calculations प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अक्‍सर नई नौकरी मिलने के बाद जब पहली सैलरी आती है तो यह सोचकर परेशान होते हैं कि कंपनी ने जो व ...और पढ़ें

    CTC में कुछ और Inhand आता है कुछ
    CTC में कुछ और Inhand आता है कुछ

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Salary Calculations जब भी कोई नई नौकरी शुरू करता है तो कंपनी की तरफ से मिले ऑफर लेटर में बेसिक सैलरी (Basic Salary), एचआरए (HRA) के साथ ही तमाम तरह के भत्तों की भी जानकारी होती है। इसे ही सीटीसी (CTC) यानी कॉस्‍ट टू कंपनी कहा जाता है। लेकिन होता यह है कि सीटीसी में जितने पैसे लिखे होते हैं, आपके खाते में उससे कम ही रकम आती है। ऐसे में कई लोग कन्फ्यूज होते हैं कि उनकी सीटीसी (Cost To Company) से उसकी इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary) कैसे कम हो जाती है।

    आज हम आपको सैलरी निकालने के फॉर्मूला के बारे में बताएंगे। इस फॉर्मूले के जरिये आप आसानी से अपने सीटीसी से इन-हैंड सैलरी निकाल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- SBI Debit Card का करते हैं इस्‍तेमाल तो ज्‍यादा पैसे भरने के लिए रहें तैयार, बैंक ने बढ़ाया Maintenance Charge

    सैलरी कैलकुलेट करने का फार्मूला

    वैसे तो Basic Salary+HRA+ Other Allowance मिलाकर इन-हैंड सैलरी बनती है। अगर इन-हैंड सैलरी की बात करें तो सीटीसी से प्रोविडेंट फंड (PPF)- इनकम टैक्स (Income Tax)- इंश्योरेंस प्रीमियम (Insurance) आदि को घटाकर जो राशि बचती है वो व्यक्ति की इन-हैंड सैलरी होती है। नीचे लिखे प्‍वाइंट्स से ये समझना ज्‍यादा आसाना होगा।

    • उदाहरण के तौर पर किसी व्यक्ति की मासिक सीटीसी 1 लाख रुपये है।
    • सीटीसी का 40 फीसदी हिस्सा बेसिक सैलरी होता है। यानी की 1 लाख रुपये का 40 फीसदी = 40,000 रुपये
    • अब बेसिक सैलरी में से 50 फीसदी हिस्सा एचआरए होता है यानी कि 40,000 रुपये बेसिक सैलरी का 50% = 20,000 रुपये
    • कंपनी कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 70 फीसदी हिस्सा अन्य अलाउंस में देती है। यानी बेसिक सैलरी 40,000 रुपये का 70 फीसदी = 28,000 रुपये
    • बेसिक सैलरी में से प्रोविडेंट फंड के लिए काटा जाता है। कर्मचारी की सैलरी से 4,800 रुपये पीपीएफ के लिए काटा जाएगा।
    • कंपनी इंश्योरेंस और टैक्स के रूप में कर्मचारी की सीटीसी से 7200 रुपये काटती है।
    • बेसिक सैलरी+एचआरए+ अन्य भत्ता मिलाकर इन-हैंड सैलरी देखें तो जिस व्यक्ति की मासिक सीटीसी 1 लाख रुपये है उसकी इन-हैंड सैलरी
    • 40,000 रुपये+20,000 रुपये+28,000 रुपये= 88,000 रुपये होगी।