सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPO में किया निवेश और शेयर मिलने का कर रहे हैं इंतजार, यहां जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 11:21 AM (IST)

    Check IPO Allotment Status शेयर बाजार में लिस्ट होने से पहले कंपनी अपना आईपीओ लाती है। आईपीओ में निवेश होने के बाद निवेशकों को आईपीओ के तहत शेयर अलॉट ...और पढ़ें

    आसानी से चेक कर सकते हैं IPO Allotment Status
    आसानी से चेक कर सकते हैं IPO Allotment Status

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 13 सितंबर 2024 (बुधवार) को बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ (Bajaj Housing Finance IPO) निवेश के लिए बंद हो गया। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच काफी क्रेज था। निवेशकों ने जोरो-शोंरों से आईपीओ के लिए बोली लगाई है। अब निवेशक की नजर आईपीओ अलॉटमेंट (Bajaj Housing Finance IPO Allotment Status) पर हैं। बता दें कि आज निवेशकों को पता चल जाएगा कि उन्हें बजाज का शेयर अलॉट हुआ है या नहीं।

    अगर आपने भी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में निवेश किया है तो आपको चेक करना होगा कि आपको शेयर अलॉट हुआ है या नहीं। हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

    आप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप इन आसान स्टेप को फॉलो करके अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    • बीएसई के आईपीओ अलॉटमेंट पेज (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) पर जाएं।
    • इसके बाद आपको इश्यू टाइप में 'Equity' को सेलेक्ट करना है।
    • अब इश्यू नेम में 'Bajaj Housing Finance Limited' डालें।
    • इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
    • अब कैप्चा दर्ज करते 'Search'बटन पर क्लिक करना है।
    • अब स्क्रीन पर आपको अलॉटमेंट स्टेटस शो होगा। आप अलॉटमेंट स्टेटस के रिकॉर्ड को डाउनलोड औप प्रिंट भी कर सकते हैं।

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ (Bajaj Housing Finance IPO)

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। स्टॉक एक्सचेंज पर मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को संस्थागत निवेशकों ने आईपीओ में 63.61 गुना बोली लगाई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) डेटा के अनुसार 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 46,28,35,82,522 शेयर के लिए बोली लगाई गई है। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा गैर-संस्थागत निवेशकों ने बोली लगाई है।

    आज बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ अलॉट होगा और 16 सितंबर 2024 को शेयर की लिस्टिंग दोनों स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई और एनएसई पर होगी।