यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Investment Tips: शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, हमेशा फॉलो करें यह टिप्स
हम सभी को अपनी जमा-पूंजी किसी ना किसी स्कीम में जरूर इन्वेस्ट करना चाहिए। वैसे तो शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम का काम होता है। शेयर मार्केट में न ...और पढ़ें

HighLights
- शेयर मार्केट में निवेश करने फायदे के साथ ही जोखिम भरा काम है।
- हमें निवेश करने से पहले काफी सतर्क रहना चाहिए।
- शेयर मार्केट में निवेश करते समय हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हम सभी को अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी न किसी स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहिए। निवेश करने के लिए आज के समय में कई ऑप्शन मौजूद है। हम म्यूचुअल फंड (Mutual Fund), शेयर मार्केट के साथ बैंक और पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम में निवेश करना होता है। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे में कई लोग इस डर से शेयर नहीं खरीदते हैं।
भले ही शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा काम होता है, लेकिन अगर हम समझदारी के साथ निवेश करें तो हमें काफी अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। हमें शेयर बाजार में निवेश करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, इससे हम कई जोखिम से खुद को बचा सकते हैं। आइए, इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
.jpg)
स्टॉक का चयन ध्यान से करें
आप जब भी निवेश करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप कौन-से स्टॉक में निवेश कर रहे हैं। आपको उस स्टॉक या फिर कंपनी के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए। कई एक्सपर्ट यह मानते हैं कि आपको डायरेक्ट शेयर मार्केट में निवेश नहीं करना चाहिए। आप म्यूचुअल फंड के जरिये निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा शुरुआती निवेशकों को स्मॉलकैप शेयरों में भी निवेश करना काफी अच्छा ऑप्शन रहता है। आपको हमेशा लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने चाहिए।
आप टारगेट को तय रखें
हम जब भी निवेश करते हैं तो हमें निवेश करने से पहले एक टारगेट को तय करना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपको हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि आप किस सेक्टर में निवेश कर रहे हैं। आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह इसी बात पर निश्चित करता है कि आपने कौन-सा सेक्टर सिलेक्ट करते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
रिस्क लेने के लिए तैयार रहे
कई बार हम पूरी कोशिश करते हैं कि हमें कोई जोखिम न पहुंचे। हमें हमेशा धैर्य के साथ ही शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए। इसी के साथ हम रिस्क लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। शेयर मार्केट में निवेश करते समय हमें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। शेयर मार्केट में आप अपने अनुभव से सीखते हैं। आपको सही प्लानिंग के साथ ही निवेश करना चाहिए।
बार बार ना बदले निवेश
कई बार हम बार बार अपने निवेश को स्विच करते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं तो आपको बड़ा घाटा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप जब भी निवेश करें तो आपको सभी चीजों का ध्यान देना चाहिए। इस से आपको लाभ मिल सकता है।
फ्री की सलाह से बचें
शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कई बार हम गाइड की सलाह लेते हैं। हमें कभी भी फ्री की सलाह से बचना चाहिए। अगर कभी सलाह की आवश्यकता पड़ती है तो हमें विश्वसनीय वेबसाइट या एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर मार्केट की सलाह देते हैं। हमें इन सलाह से बचना चाहिए। कई बार मार्केट के उतार-चढ़ाव से घबरा कर हम पैसे निकाल लेते हैं। आपको हमेशा मार्केट की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।
