सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IOC, BPCL, HPCL: सरकारी सब्सिडी के बाद भी घाटे में तेल कंपनियां, ये है नुकसान की वजह

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 03:33 PM (IST)

    IOC BPCL HPCL केंद्र सरकार की ओर से 22000 करोड़ रुपये की सहायता मिलने के बाद सरकारी तेल वितरक कंपनियों को घाटा हुआ है। सितंबर तिमाही के नतीजों में IOC ...और पढ़ें

    IOC, BPCL, HPCL accured loss due to this reason
    IOC, BPCL, HPCL accured loss due to this reason

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल वितरक कंपनियों जैसे इंडियन आयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने लगातार दूसरी तिमाही में नुकसान दर्ज किया है। कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर होने के कारण तीनों कंपनियों को जुलाई- सितंबर तिमाही में 2,749 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें से सबसे अधिक नुकसान एचपीसीएल की ओर से दर्ज किया गया है।

    कंपनियों की ओर से शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया गया कि ये नुकसान पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलेंडर पर मार्जिन कम होने के कारण हुआ है।

    कंपनियों को मिली 22,000 करोड़ की सब्सिडी

    केंद्र सरकार की ओर से दूसरी तिमाही में तेल कंपनियों को घरेलू सिलेंडर की बिक्री पर हो रहे घाटे की भरपाई करने के लिए 22,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई थी। सरकार तेल वितरक कंपनियां पिछले दो साल से लागत से कम दाम पर घरेलू सिलेंडर बेंच रही हैं। वहीं, पिछले सात महीनों से इन कंपनियों के द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है।

    किस कंपनी ने कितना दर्ज किया घाटा?

    इंडियन आयल के द्वारा 29 अक्टूबर को जारी किए गए नतीजों में बताया था कि कंपनी ने जुलाई- सितंबर तिमाही में 272 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, जो कि पिछली तिमाही में 1995 करोड़ रुपये था।

    बीपीसीएल के द्वारा 7 नवंबर को घोषित किए गए तिमाही नतीजों में बताया गया कि कंपनी को जुलाई- सितंबर तिमाही में 304 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जो कि अप्रैल- जून तिमाही में 6,263 करोड़ रुपये था।

    एचपीसीएल के द्वारा 3 नवंबर को घोषित किए गए तिमाही नतीजों में जानकारी दी गई कि कंपनी को सितंबर तिमाही में 2,172 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जो कि अप्रैल-जून तिमाही में 10,196 करोड़ रुपये हुआ था।

    (एजेंसी इनपुट के साथ)

    ये भी पढे़ं-

    DCX Systems IPO: शेयरों का आवंटन आज, जानिए क्या है GMP, आनलाइन चेक करें अलाटमेंट स्टेटस

    जनगणना प्रबंधन से जुड़े कंप्यूटर सिस्टम 'संरक्षित' घोषित, आईटी एक्ट 2000 के तहत लिया गया निर्णय

     

    खबरें और भी