सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone Duo और iPhone 18 खरीदने का मन? भारत के किन शहरों में हैं Apple stores, सबसे अधिक स्टोर वाले टॉप 12 देश

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:06 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 03:09 PM (IST)

Apple ने 9 सितंबर 2026 को अपने "Surprise and Shine" इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone Duo और iPhone 18 Pro/Pro ...और पढ़ें

देश में कहां हैं सबसे अधिक एप्पल स्टोर्स?

देश में कहां हैं सबसे अधिक एप्पल स्टोर्स?

HighLights

  1. Apple ने iPhone Duo और iPhone 18 Pro/Pro Max लॉन्च किए।

  2. भारत में iPhone 18 की बिक्री 18 सितंबर 2026 से होगी।

  3. भारत में 6 Apple स्टोर हैं, साथ ही 3000+ रीसेलर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| 9 सितंबर 2026 को Apple का सालाना मेगा लॉन्च इवेंट था, जिसे "Surprise and Shine" थीम के तहत आयोजित किया गया। कंपनी ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में दस्तक दे दी है, एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च किया है, जिसे iPhone Duo नाम दिया गया है। इसके साथ ही iPhone 18 Pro और Pro Max को लॉन्च किया है। जिसकी बिक्री भारत में 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि इसके लिए प्री-ऑर्डर (बुकिंग) 12 सितंबर 2026 से लिए जाएंगे।

Apple कंपनी के iPhone की दीवानगी पूरी दुनिया में देखने को मिली है। दुनियाभर में हर साल इसके नए वर्जन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। iPhone 18 को लेकर भी लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर आप भी एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone या 18 Pro और Pro Max खरीदना चाहते हैं तो apple store से खरीद सरके हैं। आइए जानते हैं कि एप्पल के सबसे अधिक स्टोर किन देशों में हैं?

सबसे अधिक एप्पल स्टोर वाले देश

क्र. देश का नाम स्टोर की संख्या
1 अमेरिका 269
2 चीन 50
3 यूके 39
4 कनाडा 28
5 ऑस्ट्रेलिया 22
6 फ्रांस 20
7 इटली 17
8 जर्मनी 16
9 स्पेन 12
10 जापान 11
11 साउथ कोरिया 7
12 भारत 6
सोर्स-World of Statistics

भारत के किन शहरों में हैं एप्पल स्टोर?

World of Statistics के मुताबिक सबसे अधिक स्टोर्स वाले देशों में भारत 12वें स्थान पर है। भारत में 6 apple store हैं, जिसमें Apple BKC जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Jio World Drive Mall) में है। इसके अलावा मुंबई के स्काई सिटी मॉल में भी एक स्टोर है, जो इसी साल फरवरी में खुला था। दिल्ली के साकेत में दिल्ली का पहला फ्लैगशिप स्टोर खुला था जो साकेत के सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल में है। वहीं नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में दिल्ली NCR का दूसरा स्टोर था। दिल्ली-मुंबई के अलावा बेंगलूरू के फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में और पुणे के द कोपा (The KOPA) मॉल में भी एक स्टोर है।

ये भी पढ़ें : घटने की बजाय फिर बढ़ी चीनी की कीमत, यूपी की मिलों ने दाम कम करने से किया इंकार! अब कितना हुआ शक्कर का भाव?

अधिकांश लोगों के मन में सवाल है कि सिर्फ 6 एप्पल स्टोर्स से पूरे देश में कैसे iPhone की सप्लाई हो सकती है? बता दें कि ये जरूरी नहीं है कि iPhone सिर्फ एप्पल स्टोर में ही बिकते हैं, 6 स्टोर्स के अलावा भारत में 3,000 से अधिक एप्पल ऑथराइज्ड रीसेलर और प्रीमियम पार्टनर स्टोर्स भी मौजूद हैं, जो आधिकारिक स्टोर से अलग फ्रैंचाइज़ी मॉडल पर काम करते हैं।