सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Iran-US Ceasefire: खत्म हुई जंग! औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल! होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता साफ, क्या घटेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:45 AM (IST)

    ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर (Iran US Ceasefire) हुआ है, जिस पर इजरायल भी सहमत है। इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलेगा, जिससे भारत क ...और पढ़ें

    खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, तेल के दाम घटे

    खुल गया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, तेल के दाम घटे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर (Iran US Ceasefire) हो गया है। साथ ही इजरायल भी इस सीजफायर पर राजी हो गया है। फिलहाल दो हफ्तों के लिए मध्य पूर्व में युद्ध थमेगा और आगे की रणनीति के लिए इसी दौरान बातचीत होगी। सीजफायर में जिन अहम मुद्दों पर सहमित बनी है, उनमें ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना और जहाजों का सुरक्षित गुजरने देना शामिल है। भारत उन देशों में से होगा, जिन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।

    क्रूड ऑयल के दाम कितने घटे?

    सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की खबर से तेल के दाम लुढ़क गए हैं। ब्रेंट क्रूड (Crude Oil Price Today) 13.07 फीसदी गिरकर 94.98 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 13.83 फीसदी गिरकर 97.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

    क्या घटेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?

    क्रूड ऑयल के दाम घटने से पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा, इसकी संभावना कम है, क्योंकि कच्चा तेल महंगा होने पर सरकार ने इनके दाम नहीं बढ़ाए थे। वैश्विक स्तर पर ईंधन की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए, भारत सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली विशेष एक्साइज ड्यूटी में ₹10 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती की थी।
    इस कटौती के बाद, ये ड्यूटी क्रमशः ₹3 प्रति लीटर और शून्य हो गई। इस कदम का मकसद तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को नुकसान से निपटने में मदद करना और खुदरा कीमतों को स्थिर बनाए रखना था।

    LPG पर मिलेगी बड़ी राहत?

    LPG के दाम जरूर घट सकते हैं। पिछले महीने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर 60 रुपये बढ़ाए गए थे। ऐसा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते किया गया था। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 1 अप्रैल से दिल्ली में 195.50 रुपये बढ़ाए गए।
    एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाने के पीछे एक बड़ी इसकी किल्लत थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से एलपीजी की सप्लाई पर काफी फर्क पड़ा था। हालांकि बाद में ईरान ने भारत के लिए रास्ता खोल दिया था। मगर अब सप्लाई फिर से पूरी तरह बिना किसी अड़चन के बहाल होती है, तो एलपीजी की कीमतें कम की जा सकती हैं।

    खबरें और भी

    कुल मिलाकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुलना भारत के लिए काफी राहत की खबर होगी, क्योंकि इससे कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई बेहतर होगी। क्रूड के दाम घटना भी अच्छा है, जिससे भारत का आयात बिल कम होगा।

    ये भी पढ़ें - Iran-US Ceasefire: ईरान-अमेरिका सीजफायर से गिफ्ट निफ्टी में बंपर उछाल, कच्चे तेल के दाम धड़ाम; शेयर बाजार की होगी बल्ले-बल्ले!