IRCTC Tour Package: आ गया सभी का फेवरेट टूर पैकेज, इतने रुपये में करें 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन; खाना-पीना फ्री
IRCTC Tour Package: IRCTC ने 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। यह 11 रात/12 दिन का पैकेज दिल्ली से शुरू होकर ...और पढ़ें
-1777467989185_m.webp)
IRCTC ने लॉन्च किया नया Tour Package
HighLights
11 रात/12 दिन का IRCTC ज्योतिर्लिंग पैकेज।
भारत गौरव ट्रेन से दिल्ली से यात्रा शुरू।
भोजन, आवास और दर्शनीय स्थल पैकेज में शामिल।
नई दिल्ली। IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह टूर पैकेज आपको 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। यानी एक ही यात्रा में आप 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। IRCTC ने इसकी जानकारी एक प्रेस रिलीज में दी।
प्रेस रिलीज में IRCTC ने लिखा- "भारत में विरासत और तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' मई 2026 में विशेष सर्किट '07 ज्योतिर्लिंग यात्रा' का संचालन करेगी। यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।"
आइए इस टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल जानते हैं।
कितने दिनों का है IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा वाला टूर पैकेज
यह टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) 11 रात और 12 दिन का होने वाला है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 28 मई 2026 से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) पूरी तरह से AC ट्रेन है, जिसमें AC II, AC III और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध है। इसी ट्रेन से सभी यात्रियों को यात्रा कराई जाएगी। इसमें कुल 750 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। अगर आप इस टूर पैकेज के जरिए 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको इसकी बुकिंग करनी होगी। बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ पर आधारित है।
इस टूर पैकेज का कितना है किराया
मई में शुरू होने वाला इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग है। IIAC के लिए ₹48,500 प्रति व्यक्ति, IIIAC के लिए ₹36,560 और स्लीपर क्लास के लिए ₹23,505 है
खबरें और भी
पैकेज में रहने और खाने की व्यवस्था भी
पैकेज की कीमत में संबंधित AC II, AC III और स्लीपर क्लास में ट्रेन यात्रा, AC बजट होटलों और नॉन-AC बजट होटलों में रहने की व्यवस्था, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), AC और नॉन-AC वाहनों में सभी ट्रांसफर और दर्शनीय स्थल की सैर, यात्रा दुर्घटना बीमा और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं आदि शामिल हैं। यानी रहने और खाने के लिए आपको अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है।
किन 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे?
11 रात और 12 दिन वाले इस टूर पैकेज में जिन 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे उनमें शामिल हैं- उज्जैन-महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, द्वारका-नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, भीतद्वारका और द्वारकाधीश मंदिर, वेरावल-सोमनाथज्योतिर्लिंग मंदिर, नासिक-त्रयंबकेश्वरज्योतिर्लिंग मंदिर, पुणे-भीमाशंकरज्योतिर्लिंग मंदिर और छत्रपति संभाजीनगर - घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर।
कैसे करें IRCTC टूर पैकेज की बुकिंग
इस IRCTC Tour Package की बूकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। या फिर आप https://www.irctctourism.com/bharatgaurav पर जा सकते हैं और 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर ऑनलाइन पैकेज बुक कर सकते हैं।