सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Tour Package: परिवार के साथ करके आइए हिमालय की टूर, रेलवे सस्ते में दे रहा गंगटोक और दार्जिलिंग की सैर करने का मौका

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 07:54 PM (GMT+05:30)

    आईआरसीटीसी ने पूर्वोत्तर भारत घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए एक किफायती टूर पैकेज पेश किया (IRCTC Tour Package) है। इस पैकेज में ट्रेन टिकट होटल और ...और पढ़ें

    IRCTC ने एक किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है।
    IRCTC ने एक किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है।

    नई दिल्ली। क्या आप भी पूर्वोत्तर भारत की वादियों और बर्फ से ढकी चोटियों का नजारा लेना चाहते हैं। यदि हां तो ऐसी यात्रियों के लिए IRCTC ने एक किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज (IRCTC Tour Package) में ट्रेन टिकट, होटल में रुकना, खाने-पीने की सुविधाएं मिल रही हैं। इससे यात्रियों बिना किसी झंझट के हफ्तेभर की आरामदायक यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।

    यह टूर हर शनिवार सुबह 5:55 बजे हावड़ा से शुरू होता है और दोपहर 1:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचने के बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से गंगटोक ले जाता है। छह दिन के इस पैकेज में त्सोमगो झील, बाबा मंदिर और गंगटोक के स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। 

    इसके बाद दो दिन दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का मौका मिलेगा। वापसी यात्रा हर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू होकर रात 10:35 बजे हावड़ा पहुंचती है।

     क्या है पैकेज किराया (GST सहित)

    • डबल ऑक्युपेंसी (2 व्यक्ति): ₹37,775 (कंफर्ट), ₹46,745 (डीलक्स)
    • ट्रिपल ऑक्युपेंसी (3 व्यक्ति): ₹29,785 (कंफर्ट), ₹36,850 (डीलक्स)
    • चार व्यक्तियों के लिए: ₹31,160 (कंफर्ट), ₹40,130 (डीलक्स)
    • बच्चा (5-11 वर्ष) बिस्तर सहित: ₹13,795 (कंफर्ट), ₹15,665 (डीलक्स)
    • बच्चा (1-5 वर्ष) बिना बिस्तर: ₹11,085 (कंफर्ट), ₹13,655 (डीलक्स)

    इस पैकेज में चेयर कार क्लास की कन्फर्म ट्रेन टिकट, होटल में ठहराव, नाश्ता और डिनर के साथ सभी ट्रांसफर शामिल हैं। रोपवे टिकट, व्यक्तिगत खर्च और अतिरिक्त दर्शनीय स्थलों के खर्च इसमें शामिल नहीं हैं।

    IRCTC के अनुसार, प्रत्येक यात्रा के लिए केवल 6 सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए समय रहते बुकिंग कराने की सलाह दी गई है।

    सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक

    सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक, ऊंचे बर्फीले पहाड़ों, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, असंख्य मठों और ढेरों साहसिक गतिविधियों के साथ एक सपने जैसा गंतव्य है। यह पर्यटकों को व्यस्त रखेगा। गंगटोक के सबसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों में दो द्रुल चोर्टेन, एनचे मठ, कंचनजंगा, त्सोम्गो झील और रुमटेक मठ की यात्रा शामिल है।

    खबरें और भी

    दार्जिलिंग- हिमालय से घिरा हुआ शहर

    यह शहर हिमालय से घिरा हुआ है और अपने प्रदूषण-मुक्त प्राकृतिक दृश्यों और मनोरम वातावरण के लिए बेहद लोकप्रिय एक स्वप्निल गंतव्य है। दार्जिलिंग की यात्रा इस पूरे वर्ष भर घूमने का सबसे अच्छा तरीका है। पर्यटक शहर से कुछ दिन दूर बिताने के लिए यहाँ आते हैं और जोड़े दार्जिलिंग में अपने हनीमून का आनंद लेने के लिए छुट्टियाँ मनाते हैं।