सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC से बुक करते हैं टिकट तो ये क्रेडिट कार्ड हैं आपके लिए बेस्ट, मिलेंगे ढेरों बेनिफिट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 08:40 PM (IST)

    रोजाना कई लाख लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन में सफर को और आनंद बनाने के लिए कई कंपनी ट्रेन टिकट पर लोगों को छूट मिलता है। इसके अलावा इसमें कैशबैक र ...और पढ़ें

    IRCTC से बुक करते हैं टिकट तो ये क्रेडिट कार्ड हैं आपके लिए बेस्ट
    IRCTC से बुक करते हैं टिकट तो ये क्रेडिट कार्ड हैं आपके लिए बेस्ट

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कई बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर कई तरह के लाभ देता है। ठीक, इसी प्रकार अगर क्रेडिट कार्ड के जरिये रेलवे की टिकट बुकिंग करते हैं तो उस पर अतिरिक्त लाभ मिलता है। इस कार्ड पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक, रिवॉर्ड आदि का लाभ मिलता है।

    देश भर में रोजाना कई लाख लोग ट्रेन में सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार जरूर चेक करना चाहिए कि कौन-से क्रेडिट कार्ड पर सबसे ज्यादा लाभ मिलता है।

    एचडीएफसी बैंक

    आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (IRCTC HDFC Bank Credit Card) पर रिवॉर्ड प्वाइंट का लाभ देते हैं। इस कार्ड की मदद से अगर टिकिट बुकिंग वेबसाइट या फिर रेलवे कनेक्ट ऐप पर खर्च करते हैं तो 100 रुपये पर 5 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है। इसके अलावा इस पर 5 फीसदी कैशबैक का लाभ मिलता है और ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी का छूट मिलता है।

    इस कार्ड पर 500 रुपये का वार्षिक शुल्क लगता है। अगर 1 साल में 1,50,000 से ज्यादा खर्च करते हैं तो रिन्यू शुल्क माफ हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- फ्री में Aadhaar Card Update के लिए बचे हैं केवल इतने दिन, घर बैठे ऐसे होगी समय और पैसे की बचत

    भारतीय स्टेट बैंक

    आईआरसीटीसी एसबीआई प्लैटिनम कार्ड (IRCTC SBI Platinum Card) पर 350 एक्टिवेशन बोनस रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है। अगर irctc.co.in और आईआरसीटीसी मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते हैं तो रिवॉर्ड प्वाइंट के रूप में 10 फीसदी मिलता है। वहीं ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी की राशि मिलती है। इसके अलावा इस कार्ड का लाभ एयरलाइन टिकट बुकिंग पर भी मिलती है। इस कार्ड की मदद से आप रेलवे लाउंज का भी एक्सेस मिल जाता है।

    खबरें और भी

    आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर (IRCTC SBI Card Premier) पर भी प्रति 125 खर्चे पर 3 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है। इस कार्ड पर आपको रेलवे लाउंज का एक्सेस मिलता है। इस कार्ड का लाभ पाने के लिए आपको 1,499 रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा। यह वार्षिक शुल्क है।

    बैंक ऑफ बड़ौदा

    आईआरसीटीसी बीओबी रुपे क्रेडिट कार्ड (IRCTC BoB RuPay Credit Card) पर प्रति 100 रुपये पर 40 फीसदी का रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है। इस कार्ड के लिए आपको वार्षिक शुल्क पर 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इस कार्ड में आपको 1,000 बोनस का लाभ पा सकते हैं।

    कोटक महिंद्रा बैंक

    कोटक महिंद्रा बैंक ग्राहक को कोटक रॉयल सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड (Kotak Royale Signature Credit Card) पर रेलवे टिकट बुकिंग पर छूट मिलता है। इस कार्ड की मदद से आप 1 रुपये पर 4 रिवॉर्ड प्वाइंट का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे सरचार्ज पर भी ग्राहकों को डिस्काउंट मिलता है। इस कार्ड पर कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं है। आपको 999 रुपये का वार्षिक शुल्क का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Minor Demat Account: बच्चे भी कर सकते हैं आसानी से शेयर की खरीद-बिक्री, ऐसे ओपन होगा डीमैट अकाउंट