सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Ticket Booking: सामान्य और तत्काल टिकट की बुकिंग मिस हो जाए, तो अपनाएं ये रामबाण तरीका

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:08 PM (GMT+05:30)

    IRCTC Ticket Booking इस त्योहारी सीजन में दिवाली और छठ जैसे खास मौकों पर हर कोई घर जाना चाहता है। लेकिन कई बार भारी भीड़ के चलते रेलवे टिकट बुक (Tatka ...और पढ़ें

    कम व्यस्त रूट पर करेंट टिकट मिलने की संभावना अधिक होती है।
    कम व्यस्त रूट पर करेंट टिकट मिलने की संभावना अधिक होती है।

    HighLights

    1. करेंट टिकट को यात्रा वाले दिन ही बुक किया जा सकता है।
    2. इसकी बुकिंग ट्रेन का चार्ट तैयार होने जाने के बाद होती है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (ITCTC) रेल यात्रियों को कई शानदार सुविधाएं देता है। इससे आप रेलवे टिकट की बुकिंग से लेकर यात्रा के दौरान खाने-पीने की चीजें ऑर्डर कर सकते हैं।

    लेकिन, ITCTC की कुछ सुविधाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में अधिक लोग नहीं जानते। जैसे कि करेंट टिकट (Current ticket)। इस सुविधा के तहत आप यात्रा वाले दिन भी रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

    करेंट टिकट की जरूरत क्यों

    रेलवे अमूमन ट्रेन चलने की तारीख से तीन महीने पहले ट्रेन टिकट बुकिंग खोलता है। वहीं, तत्काल कोटा टिकट की बुकिंग ट्रेन के निर्धारित सफर से एक दिन पहले खुलती है। सामान्य टिकट की बुकिंग शुरुआत में ही करने पर सीट मिल जाती है। वहीं, तत्काल टिकट में टिकटों की संख्या काफी सीमित होती है। ऐसे में बुकिंग कन्फर्म होने की गुंजाइश काफी कम रहती है। 

    अगर आपने सामान्य और तत्काल, दोनों टिकट की बुकिंग मिस कर दी, तो आप करेंट टिकट सिस्टम आजमा सकते हैं।

    क्या होता है करेंट टिकट

    आपने IRCTC के प्लेटफॉर्म से सामान्य, वेटिंग या फिर तत्काल टिकट बुक किया होगा। ये सभी टिकट चार्ट तैयार होने से पहले बुक किए जाते हैं। लेकिन, करेंट टिकट को आप चार्ट तैयार होने के बाद IRCTC की वेबसाइट या ऐप से बुक कर सकते हैं। इसमें चार्ट बनने के बाद जो सीटें खाली बच जाती हैं, उनकी बुकिंग होती है।

    करेंट टिकट कैसे बुक करें

    करेंट टिकट को यात्रा के दिन ही बुक किया जाता है, तो कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आप करेंट टिकट को इस प्रोसेस के जरिए बुक कर सकते हैं।

    • IRCTC ऐप में 'ट्रेन' बटन पर क्लिक करें और अपना डेस्टिनेशन और सोर्स स्टेशन टाइप करें।
    • जाने की (Departure) की तारीख उसी दिन की होनी चाहिए, जिस दिन आप टिकट बुक कर रहे हैं।
    • सोर्स, डेस्टिनेशन और डिपार्चर डेट चुनने के बाद 'ट्रेन सर्च' बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपको स्क्री पर उस रूट पर सभी उपलब्ध ट्रेनों की सूची दिखाई देगी।
    • अपनी पसंद की कैटेगरी के टिकट पर क्लिक करें- जैसे कि CC, EC, 3AC, 3E, इत्यादि।
    • अगर उस ट्रेन के लिए कोई करेंट टिकट उपलब्ध है, तो यह 'CURR_AVBL-' के रूप में दिखाई देगा
    • इस सुविधा में कम व्यस्त रूट पर करेंट टिकट मिलने की संभावना अधिक होती है।
    • वहीं, अधिक डिमांड वाले रूट पर करेंट टिकट बुक होने की संभावना कम रहती है।

    यह भी पढ़ें : क्या 'सबसे बड़े IPO' में करना चाहिए निवेश? भारी नुकसान करा चुके हैं DLF, रिलायंस पावर और पेटीएम

     

    खबरें और भी