सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Tour Package: रेलवे दे रहा अंडमान घूमने का मौका, 7 दिन टूर का सिर्फ इतना किराया?

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 07:11 PM (IST)

    आईआरसीटीसी ने "अद्भुत अंडमान एक्स–लखनऊ" नाम से 6 रात और 7 दिन का एक विशेष एयर पैकेज लॉन्च (IRCTC Tour Package) किया है। यह पैकेज 12 नवंबर 2025 से 18 न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। अगर आप सर्दियों में किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC Tour Package) आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। IRCTC ने 'अद्भुत अंडमान एक्स–लखनऊ' (ADBHUT ANDAMAN EX LUCKNOW) नाम से एक विशेष एयर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आपको लखनऊ से हवाई यात्रा कराते हुए अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

     opportunity to visit

    यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है, जो 12 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान यात्री पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड, नील आइलैंड, नॉर्थ बे और रॉस आइलैंड जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे। कुल 30 सीटें इस पैकेज के लिए उपलब्ध हैं और यात्रा कम्फर्ट क्लास में होगी।

    यात्रा की रूपरेखा और फ्लाइट शेड्यूल

    यात्रा की शुरुआत 12 नवंबर की शाम 9:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से होगी। यात्री इंडिगो की फ्लाइट (6E-6469) से कोलकाता पहुंचेंगे और रात वहीं बिताएंगे। अगले दिन सुबह 5:50 बजे की फ्लाइट (6E-2106) से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना होंगे, जहां 8:05 बजे पहुंचने के बाद असली अंडमान यात्रा की शुरुआत होगी।

    वापसी की यात्रा 18 नवंबर को सुबह 9:45 बजे पोर्ट ब्लेयर से शुरू होकर कोलकाता होते हुए रात 9:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

     Package  Andaman

    पैकेज का कितना होगा किराया

     Andaman

     

    क्लास

    सिंगल

    डबल

    ट्रिपल ऑक्यूपेंसी

    बिस्तर के साथ बच्चा (5-11 वर्ष)

    बिना बिस्तर वाला बच्चा (2-4 वर्ष)

    आराम (रु. में)

    76,500/-

     63,000/-

    62,400/-

    57,700/-

    54,100/-


     


    (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का किराया सीधे आईआरसीटीसी कार्यालय में नकद जमा किया जाएगा।)

    खबरें और भी

    यात्रा कार्यक्रम (आइटनरी)

    Andaman Tour

    पहला दिन: लखनऊ से कोलकाता के लिए प्रस्थान। रात को कोलकाता एयरपोर्ट पर ठहराव।

    दूसरा दिन: कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन। दोपहर में कॉर्बिन्स कोव बीच और सेल्युलर जेल का भ्रमण। शाम को लाइट एंड साउंड शो का आनंद।

    तीसरा दिन: पूरे दिन की नॉर्थ बे (कोरल आइलैंड) और रॉस आइलैंड की सैर। शाम को वापस पोर्ट ब्लेयर में ठहराव।

    चौथा दिन: सुबह फेरी से हैवलॉक आइलैंड के लिए प्रस्थान। काला पत्थर बीच और विश्व प्रसिद्ध राधानगर बीच की सैर।

    पांचवां दिन: हैवलॉक से नील आइलैंड की यात्रा। वहाँ लक्ष्मणपुर बीच पर सुंदर सूर्यास्त का आनंद।

    छठा दिन: नेचुरल ब्रिज और भारतपुर बीच की सैर। शाम को पोर्ट ब्लेयर वापसी।

    सातवां दिन: सुबह नाश्ते के बाद पोर्ट ब्लेयर से लखनऊ वापसी।

    ठहरने की व्यवस्था

    यात्रियों के लिए 3-स्टार के होटलों में रहने की व्यवस्था की गई है। जैसे पोर्ट ब्लेयर पर TSG Grand या इसी के समान होटल होगा, हैवलॉक में TSG Aura Resort, नील में TSG Blue या समान होगा। तीन व्यक्तियों के कमरे में अतिरिक्त गद्दा उपलब्ध कराया जाएगा।

    Package

    पैकेज में शामिल सुविधाएं

    लखनऊ से पोर्ट ब्लेयर तक आने-जाने की फ्लाइट टिकट इंडिगो एयरलाइंस से होगी। 3-स्टार होटल में ए.सी. रूम में रुकने की व्यवस्ता रहेगी। पोर्ट ब्लेयर- नील - हैवलॉक - पोर्ट ब्लेयर के बीच क्रूज यात्रा होगी। नाश्ता और रात का खाना (5 दिन) होगा। वहीं एयरपोर्ट से होटल और सैर-सपाटे के लिए ए.सी. वाहन होगा।

    यह भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: रेलवे लाया दुबई-अबूधाबी घूमने का मौका, सिर्फ 5 दिन में इतने कम किराए में होगा लग्जरी टूर


    Source: IRCTC