सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Tour Package: एक ही सफर में 11 धार्मिक डेस्टिनेशंस, इस श्री रामायण यात्रा में कितना आएगा खर्च?

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 08:54 PM (IST)

    IRCTC 'श्री रामायण यात्रा' नाम की 16 रात और 17 दिनों का टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) लेकर आया है, जिसमें भारत और नेपाल के 11 प्रमुख धार्मिक स्थल शाम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 16 रात/17 दिन का रामायण यात्रा पैकेज

    2. भारत-नेपाल के 11 धार्मिक स्थल शामिल

    3. 2 दिसंबर 2025 से यात्रा शुरू

    अगर आप रामायण से जुड़ी पवित्र स्थलों की यात्रा एक ही ट्रिप में करना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। श्री रामायण यात्रा नाम का यह टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) 16 रात-17 दिनों का है, जिसमें भारत और नेपाल के 11 प्रमुख धार्मिक स्थान शामिल हैं। इस यात्रा में राम जन्मभूमि से लेकर जनकपुर, नासिक, चित्रकूट, हम्पी और रामेश्वरम तक पूरे रामायण सर्किट को कवर किया गया है।

    इस यात्रा में क्या-क्या शामिल है?

    टूर का नाम: श्री रामायण यात्रा

    अवधि: 16 रात / 17 दिन

    यात्रा मार्ग: दिल्ली - अयोध्या - जनकपुर - सीतामढ़ी - बक्सर - वाराणसी - प्रयागराज - श्रृंगवेरपुर - चित्रकूट - नासिक - हम्पी - रामेश्वरम - दिल्ली

    ट्रेन: भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन

    सीटें: कुल 150

    यात्रा शुरू: 02 दिसंबर 2025 से

    किस स्टेशन से चढ़ सकते हैं?

    बोर्डिंग: दिल्ली सफदरजंग, गाज़ियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ

    डीबोर्डिंग: झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग

    कितना आएगा खर्च? (प्रति व्यक्ति)

    1. Superior AC I (Coupe)

    सिर्फ डबल शेयर: ₹1,79,515

    2. AC I (Cabin)

    सिंगल: ₹1,85,950

    डबल: ₹1,66,380

    ट्रिपल: ₹1,63,585

    बच्चा (5-11 वर्ष): ₹1,51,515

    3. Deluxe AC II Tier

    सिंगल: ₹1,59,690

    डबल: ₹1,40,120

    ट्रिपल: ₹1,37,325

    बच्चा: ₹1,25,250

    4. Comfort AC III Tier

    सिंगल: ₹1,37,545

    डबल: ₹1,17,975

    ट्रिपल: ₹1,15,180

    बच्चा: ₹1,07,615

    यात्रा में कौन-कौन सी जगहें कवर होंगी?

    अयोध्या

    राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, राम की पैड़ी

    जनकपुर (नेपाल)

    राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम, परशुराम कुंड

    सीतामढ़ी (बिहार)

    जानकी मंदिर, पुनौरा धाम

    बक्सर

    रामरेखा घाट, रmeshwar नाथ मंदिर

    वाराणसी

    काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन, गंगा आरती

    प्रयागराज

    त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर

    चित्रकूट

    गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूया मंदिर

    नासिक

    त्र्यंबकेश्वर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर

    हम्पी

    अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर

    रामेश्वरम

    रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी

    किराए में क्या-क्या मिलेगा? (Inclusions)

    किराए में भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन में यात्रा, 3-स्टार होटल में 8 रात का स्टे, ट्रेन और ऑफ-बोर्ड दोनों जगह शुद्ध शाकाहारी भोजन, AC बसों से लोकल ट्रांसफर और साइटसीइंग, सभी स्मारकों की एंट्री, लोकल गाइड और पूरी यात्रा में IRCTC टूर मैनेजर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: रेलवे दे रहा एक ही ट्रिप में 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, कितना आएगा खर्च?

    Source: IRCTC