सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IREDA Q1 Result: बाजार बंद होने के बाद इरडा ने जारी किया तिमाही नतीजा,इतने फीसदी बढ़ा कंपनी का मुनाफा

    Updated: Fri, 12 Jul 2024 08:59 PM (IST)

    IREDA Q1 Result भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने चालू कारोबारी साल के पहले तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों का एलान किया। कंपनी ने ब ...और पढ़ें

    IREDA Q1 Result:: कंपनी को 30 फीसदी का हुआ कुल मुनाफा
    IREDA Q1 Result:: कंपनी को 30 फीसदी का हुआ कुल मुनाफा

    HighLights

    1. IREDA ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये।
    2. जून तिमाही में कंपनी को नेट प्रॉफिट 30 फीसदी बढ़ा।
    3. आज कंपनी के शेयर में 7 फीसदी तक का उछाल आया था।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के पहले तिमाही का नतीजा आना शुरू हो गया है। आज बाजार बंद होने के बाद भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने अप्रैल से जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। नतीजे जारी करने से पहले ही आज कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली थी।

    आपको बता दें कि IREDA गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFC) के तौर भी रजिस्टर्ड है।

    कंपनी ने तिमाही नतीजों में अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के बारे में बताया है। आइए, जानते हैं कि जून तिमाही में कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी थी?

    कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस (IREDA Q1 Result)

    • नेट प्रॉफिट: इरडा ने बताया कि जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 30 फीसदी की सालाना दर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है।
    • कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में 384 करोड़ रुपये की बॉटम लाइन दर्ज हुई, जबकि पिछले वर्ष की सामान अवधि के दौरान यह 295 करोड़ रुपये थी।
    • रेवेन्यू: कंपनी का रेवेन्यू में भी वृद्धि हुई है। कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 32 फीसदी बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये हो गया। यह FY24 के जून तिमाही में 1,143 करोड़ रुपये था।
    • कंपनी ने बताया कि जून तिमाही तक 9,136 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। इसमें 5,320 करोड़ रुपये का लोन वितरण हुआ है। यह पिछले साल की इसी अवधि में 3,174 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जून तिमाही में इसमें 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
    • 1 जुलाई को कंपनी ने लोन बुक को लेकर बयान दिया था। इस बयान के अनुसार 30 जून 2024 तक लोन बुक 63,150 करोड़ रुपये थी। यह एक साल की समान अवधि से 33.77 फीसदी ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें- Retail Inflation Rate: खाने-पीने की चीजें और ज्यादा महंगी, जून में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.08 फीसदी हुई

    इरडा के शेयर की परफॉर्मेंस (IREDA Share Performance)

    आज इरडा के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में 7 फीसदी का उछाल आया था, हालांकि बाजार बंद होते समय कंपनी के शेयर ने अपनी बढ़त खो दी। आज इरडा के शेयर 0.31 रुपये बढ़कर 284.00 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

    शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक साल में शेयर ने काफी अच्छी प्रदर्शन दिया। 1 साल में कंपनी के शेयर में 373.33 फीसदी का उछाल आया। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 156.43 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- HCLTech Q1 Result: एचसीएलटेक ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कमाए 4,257 करोड़, नए लोगों को मिली नौकरियां