सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Is Today Bank Open: क्या वैलेंटाइन डे के दिन खुले हैं बैंक, चेक करें शनिवार 14 फरवरी को बैंक बंद हैं या नहीं?

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    Is Today Bank Open: आज 14 फरवरी, शनिवार को वैलेंटाइन डे है, और इस दिन बैंक बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद हैं। ...और पढ़ें

    Is Today Bank Open: क्या वैलेंटाइन डे के दिन खुले हैं बैंक, चेक करें शनिवार 14 फरवरी को बैंक बंद हैं या नहीं?

    Is Today Bank Open: क्या वैलेंटाइन डे के दिन खुले हैं बैंक, चेक करें शनिवार 14 फरवरी को बैंक बंद हैं या नहीं?

    HighLights

    1. आज 14 फरवरी, दूसरा शनिवार होने से बैंक बंद।

    2. पूरे भारत में सभी बैंक आज अवकाश पर रहेंगे।

    3. RBI कैलेंडर अनुसार, दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद।

    नई दिल्ली। Is Today Bank Open: आज 14 फरवरी की तारीख है और दिन शनिवार है। आज वैलेंटाइन डे भी है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक खुले हैं या बंद? क्योंकि शनिवार के दिन यह कन्फ्यूजन होना आम बात होती है।

    आइए जानते हैं कि आज यानी वैलेंटाइन (शनिवार, 14 फरवरी) के दिन बैंक खुले हैं या नहीं।

    Saturday Bank Holiday: 14 फरवरी को बैंक खुले हैं या बंद?

    पूरे भारत में सभी बैंक शनिवार 14 फरवरी 2026 को बंद हैं। आज महीने महीने का दूसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक हर महीने सभी रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं।

    इसलिए आज महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद है। इससे पहले 7 फरवरी को महीने का पहला शनिवार था। उस दिन बैंक खुले थे।

    आज 14 फरवरी को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद हैं तो कल यानी 15 फरवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। यानी लगातार दो दिनों तक बैंकों में ताला लगा रहेगा।

    आज के बाद अब फरवरी में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

    • 15 फरवरी: रविवार (पूरे भारत में)
    • 18 फरवरी: लोसर (सिक्किम)
    • 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)
    • 20 फरवरी - राज्य दिवस/राज्य स्थापना दिवस (मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश)
    • 22 फरवरी: रविवार
    • 28 फरवरी: चौथा शनिवार (पूरे भारत में)

    हर साल RBI जारी करता है छुट्टियों का कैलेंडर

    हर कैलेंडर साल की शुरुआत में, RBI एक ऑफिशियल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है ताकि कस्टमर्स को उन तारीखों के बारे में बताया जा सके जब बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इनमें आमतौर पर नेशनल हॉलिडे, रीजनल त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार शामिल होते हैं।

    सेंट्रल बैंक इन छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बताता है। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियां और बैंकों के अकाउंट बंद करने की छुट्टियां।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या आ गई वो तारीख, खत्म होगा इंतजार! खाते में आएंगे 2-2 हजार; कृषि मंत्रालय से क्या अपडेट आया

    खबरें और भी