Income Tax Department ने दबोचा फर्जी नेटवर्क, ट्रस्ट बनाकर विदेश भेज रहे भारत का पैसा; बॉर्डर से सटे इलाकों में चल रहा बड़ा खेल
आयकर विभाग ने विदेशों में भेजी गई संदिग्ध रकम की जांच के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसमें कम आय वाली संस्थाओं द्वारा बड़ी मात्रा में विदेशी म ...और पढ़ें
-1787065104248_m.webp)
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के फिजिकल वेरिफिकेशन में सामने आया बड़ा नेटवर्क
HighLights
संदिग्ध विदेशी रकम भेजने पर आयकर विभाग का अभियान।
फर्जी चैरिटेबल ट्रस्टों का नेटवर्क आया सामने, जांच जारी।
Form 15CB जारी करने वाले प्रोफेशनल्स भी दायरे में।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आयकर विभाग ने विदेशों में भेजी गई संदिग्ध रकम (Foreign Remittances) के मामलों की जांच के लिए देशभर में वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया है। विभाग को डेटा एनालिसिस और खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसी कई संस्थाओं का पता चला है, जिन्होंने पिछले तीन सालों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा देश के बाहर भेजी, लेकिन उनकी आय और कारोबार का रिकॉर्ड इन लेनदेन से मेल नहीं खाता।
फर्जी चैरिटेबल ट्रस्टों से जुड़ा नेटवर्क आया सामने
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, जांच में ऐसे संस्थाओं का एक नेटवर्क सामने आया है जो फर्जी चैरिटेबल ट्रस्टों के जरिए कथित तौर पर फर्जी दान और योगदान के बदले एंट्री उपलब्ध कराने में शामिल थे। शुरुआती जांच में पाया गया कि विदेश पैसा भेजने वाली कई संस्थाएं या तो आयकर रिटर्न फाइल नहीं कर रही थीं या फिर बहुत कम कारोबार दिखा रही थीं, जबकि उन्होंने विदेशों में बड़ी रकम भेजी थी।
विभाग के मुताबिक, इन संस्थाओं ने विदेश भेजी गई रकम का उद्देश्य माल ढुलाई, सॉफ्टवेयर इंपोर्ट या कंसल्टिंग सर्विसेज के भुगतान के रूप में बताया था, लेकिन जमीनी जांच में कई मामलों में यह दावा सही नहीं पाया गया। कई संस्थाएं अपने घोषित पते पर ऑपरेट करती हुई भी नहीं मिलीं।
प्रोफेशनल जारी कर रहे थे फॉर्म 15CB
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में Form 15CB सर्टिफिकेट सीमित संख्या में प्रोफेशनल द्वारा जारी किए गए थे। Form 15CB वह प्रमाणपत्र होता है जिसे चार्टर्ड अकाउंटेंट विदेश में धन भेजने से पहले जारी करते हैं। आयकर विभाग को संदेह है कि कुछ मामलों में आवश्यक जांच-पड़ताल और ड्यू डिलिजेंस का पालन नहीं किया गया।
बॉर्डर वाले राज्यों से चल रहा बड़ा खेल
18 अगस्त 2026 को शुरू किए गए इस वेरिफिकेशन अभियान के तहत विभाग ने अब तक करीब 394 संस्थाओं और 36 पेशेवरों को जांच के दायरे में लिया है। इनमें 117 संस्थाएं देश के बॉर्डर वाले इलाकों से जुड़े राज्यों में स्थित हैं। आयकर विभाग शेल कंपनियों, उनके संचालकों और Form 15CB जारी करने वाले प्रोफेशनल्स की भूमिका की भी जांच कर रहा है।
The Income Tax Department has launched a nationwide verification exercise into suspicious foreign remittances. The exercise follows data analysis and ground intelligence indicating significant overseas remittances by entities with little or no reported business activity.
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 18, 2026
The… pic.twitter.com/paaJMYLE4Y
ये भी पढ़ें: चना, अरहर और मूंग जैसी दालों की कीमतें फिर बढ़ेंगी? RBI की रिसर्च में सामने आया सरकार का प्लान
CBDT ने कहा है कि Form 15CB और Form 15CA से जुड़े पेशेवरों को सर्टिफिकेट जारी करते समय पूरी सावधानी, उचित जांच और पेशेवर जिम्मेदारी का पालन करना चाहिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
