सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Infosys Q1 Results: इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत बढ़ा, 6,368 करोड़ रुपये का हुआ शुद्ध लाभ

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 08:51 PM (IST)

    Infosys Q1 Results देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए कंपनी के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी ...और पढ़ें

    अप्रैल जून तिमाही में कंपनी को 6,368 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
    अप्रैल जून तिमाही में कंपनी को 6,368 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

    HighLights

    1. वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान इन्फोसिस का शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत बढ़ा है।
    2. अप्रैल-जून 2023 के दौरान कंपनी को 5,945 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

    पीटीआई, बेंगलुरु। दिग्गज आइटी कंपनी इन्फोसिस ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) के दौरान उसका शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान कंपनी को 6,368 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। अप्रैल-जून 2023 के दौरान कंपनी को 5,945 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसके साथ ही कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व में वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 3-4 प्रतिशत कर दिया है।

    इन्फोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2024-25 की शानदार शुरुआत की है। इस दौरान मजबूत और व्यापक आधार वाली वृद्धि, आपरेटिंग मार्जिन का विस्तार, मजबूत बड़े सौदे और अब तक की सबसे ज्यादा नकदी सृजित हुई है। यह हमारी अलग-अलग सेवा पेशकशों, ग्राहकों के बीच अपार विश्वास और निरंतर निष्पादन का प्रमाण है। बीती तिमाही में कंपनी का राजस्व 3.6 प्रतिशत बढ़कर 39,315 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वर्ष समान अवधि में 38,915 करोड़ रुपये था।

    कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में गिरावट

    कंपनी ने बताया है कि उसके कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में इन्फोसिस ने 7,975 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था। अब मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसमें 20.1% की कमी आई है। इसके साथ ही जनवरी-मार्च तिमाही में दर्ज 37,923 करोड़ रुपये की तुलना में तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर रेवेन्यू में 3.7% की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें: L&T Finance ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, कमाया 686 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा

    इसके अलावा देश की प्रमुख आईटी कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 25 के लिए स्थिर मुद्रा में 3 फीसदी से 4 फीसदी की राजस्व वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी की ओर से जारी रिजल्ट में बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में उसका ऑपरेटिंग मार्जिन 20% से 22% के बीच रह सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो अटक जाएगी किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त