सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ITC चेयरमैन संजीव पुरी के वेतन में कटौती, वित्त वर्ष 2026 में 23.91 करोड़ रुपये मिले; कंपनी ने दी जानकारी

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 10:57 PM (IST)

    आईटीसी के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी का वित्त वर्ष 2026 में वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हो गया, जो मुख्य रूप से परफॉर्मेंस बोनस और लॉन्ग-टर्म इंस ...और पढ़ें

    संजीव पुरी का FY26 वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हुआ।

    संजीव पुरी का FY26 वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हुआ।

    HighLights

    1. संजीव पुरी का FY26 वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हुआ।

    2. परफॉर्मेंस बोनस और इंसेंटिव में कटौती मुख्य कारण रही।

    3. ITC का FY26 राजस्व 10.1% बढ़कर 80,867.49 करोड़ रुपये।

    नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक आईटीसी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कई अहम जानकारी दी। इस रिपोर्ट में कंपनी ने यह भी बताया कि चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी (ITC Chairman Sanjiv Puri Salary) के वेतन में कटौती भी की गई है। वित्त वर्ष 2026 में उनके वेतन में 6.8 फीसदी की कमी आई है।

    परफॉर्मेंस बोनस और लंबे समय के इंसेंटिव/कमीशन में कटौती की वजह से ITC के चेयरमैन संजीव पुरी का FY26 में कुल वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हो गया।

    2025 में संजीव पुरी का वेतन 25.66 करोड़ रुपये था

    ITC चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी के कुल वेतन-भत्ते में 3.85 करोड़ रुपये की बेसिक/कंसोलिडेटेड सैलरी, 88 लाख रुपये की अन्य सुविधाएं (perquisites) और परफॉर्मेंस-बेस्ड बोनस व लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव/कमीशन के तौर पर 19.17 करोड़ रुपये शामिल थे। यह सब मिलाकर वित्त वर्ष 2026 में उन्हें कुल 23.91 करोड़ रुपये मिले। यह वित्त वर्ष 2025 से 6.8 फीसदी कम है। वित्त वर्ष 2025 में पुरी का कुल वेतन-भत्ता 25.66 करोड़ रुपये था।

    2025 में संजीव पुरी को मिलने वाले वेतन में 3.53 करोड़ रुपये की बेसिक/कंसोलिडेटेड सैलरी और 73 लाख रुपये की अन्य सुविधाएं शामिल थीं। FY25 में पुरी को परफॉर्मेंस बोनस और लॉन्ग-टर्म इंसेंटिव/कमीशन के रूप में 21.39 करोड़ मिले थे।

    31 मार्च, 2026 तक, ITC के MD और चेयरमैन संजीवन पुरी के पास साधारण शेयरों (₹1 प्रत्येक) की संख्या 3,00,591 थी और स्टॉक ऑप्शन के तहत 1,01,000 शेयर दिए गए थे।

    FY25 में, ITC के MD और चेयरमैन संजीवन पुरी के पास ITC के 4,52,843 शेयर थे (अकेले या संयुक्त रूप से) और उस साल उन्हें 1,34,500 स्टॉक ऑप्शन दिए गए थे।

    FY26 में कैसी रही ITC की परफॉर्मेंस

    ITC ने FY26 के लिए 80,867.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस रेवेन्यू बताया, जो पिछले साल के मुकाबले 10.1 प्रतिशत ज्यादा है। टैक्स के बाद प्रॉफिट 20286.42 करोड़ रुपये रहा।

    अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी ITC लिमिटेड के नॉन-सिगरेट FMCG बिज़नेस में FY26 के दौरान सालाना कंज्यूमर खर्च ₹37,000 करोड़ (लगभग 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा रहा, जिसमें साल-दर-साल लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

    ITC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, "कंपनी के पास 30 से ज्यादा वर्ल्ड-क्लास भारतीय ब्रांड्स का शानदार पोर्टफोलियो है। ये ब्रांड्स मुख्य रूप से कम समय में संस्थागत तालमेल (synergies) का फ़ायदा उठाकर ऑर्गेनिक ग्रोथ स्ट्रैटेजी के जरिए बनाए गए हैं। इनका सालाना कंज्यूमर खर्च ₹37000 करोड़ से ज्यादा है और ये भारत में लगभग 28 करोड़ घरों तक पहुंचते हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ITC की 2 कंपनियों का खत्म हो जाएगा वजूद, NCLT ने दी विलय की मंजूरी; 1 जून से लागू होगा आदेश