सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन और जापान में किसकी करेंसी ज्यादा मजबूत? 'Yen या Yuan' कौन डॉलर को देता है ज्यादा टक्कर

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 12:26 PM (IST)

    ताइवान को लेकर जापान और चीन के बीच तनाव (Japan China Tension) बढ़ गया है। जापान की प्रधानमंत्री ने ताइवान पर हमले की स्थिति में सेना भेजने की बात कही ...और पढ़ें

    जापान और चीन में किसकी करेंसी है ज्यादा मजबूत?

    जापान और चीन में किसकी करेंसी है ज्यादा मजबूत?

    HighLights

    1. जापान ने ताइवान पर सैन्य हस्तक्षेप की चेतावनी दी

    2. युआन रुपये से अधिक मजबूत

    3. येन है तीसरी सबसे बड़ी रिजर्व करेंसी

    नई दिल्ली। ताइवान को लेकर जापान और चीन (Japan China Tension) फिर से आमने-सामने आ गए हैं। जापान की नई और पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अपने देश की संसद में कहा अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो जापान वहां अपनी सेना भेज सकता है। उनके इस बयान से चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है।
    ये तनाव बयानबाजी से आगे बढ़कर आर्थिक कदमों तक पहुंच गया है। इस बीच आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किस देश की करेंसी ज्यादा मजबूत है।

     

    किसकी करेंसी अधिक मजबूत

    पहले तुलना करें रुपये से तो चीन का युआन भारतीय रुपये के मुकाबले मजबूत है। 1 युआन 12.47 रुपये के बराबर है। वहीं भारत के 57 पैसे ही जापान के 1 येन के बराबर हैं। यानी जापानी भारतीय रुपये से कमजोर है।

    1 डॉलर कितने युआन के बराबर

    इस समय 1 डॉलर 155.06 येन के बराबर है। जबकि 1 डॉलर 7.11 युआन के बराबर है। यानी जापान और चीन की करेंसी में बीजिंग का युआन अधिक मजबूत है, जो डॉलर से बेहतर टक्कर लेता है। वहीं 1 युआन 21.81 येन के बराबर है।

    तीसरी सबसे बड़ी रिजर्व करेंसी

    जापान का येन भले ही कमजोर है, मगर अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद विदेशी मुद्रा बाजार में तीसरी सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है। यह अमेरिकी डॉलर और यूरो के बाद तीसरी रिजर्व करेंसी के रूप में भी व्यापक रूप से उपयोग की जाती है।
    येन ने तोकुगावा सिक्कों के साथ-साथ सामंती हान समुदाय द्वारा जारी विभिन्न हंसत्सु कागजी मुद्राओं की जगह ली थी। बैंक ऑफ जापान की स्थापना 1882 में हुई और उसे मनी सप्लाई को कंट्रोल करने का एकाधिकार दिया गया।

    खबरें और भी

    5वीं सबसे अधिक ट्रेड की जाने वाली करेंसी

    बता दें कि युआन रेनमिनबी की मूल इकाई है। रेनमिनबी चीन की आधिकारिक करेंसी है। रेनमिनबी को पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा जारी किया जाता है। यह दुनिया की पांचवीं सबसे अधिक कारोबार वाली मुद्रा है।

    ये भी पढ़ें - टीवीएस मोटर, टाटा स्टील समेत ये 5 शेयर दे सकते हैं अच्छा रिटर्न, एक साल में कराएंगे कमाई; टार्गेट देख ललचा जाएगा मन