सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब KCC Scheme का लाभ पाने के लिए SBI में खुलवा सकते हैं अकाउंट, सरकार देती है 3 लाख रुपये का तोहफा

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 10:00 PM (IST)

    Loan from KCC Scheme किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई तरह की योजना चलाई जा रही है। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड ...और पढ़ें

    अब KCC Scheme का लाभ पाने के लिए SBI में खुलवा सकते हैं अकाउंट
    अब KCC Scheme का लाभ पाने के लिए SBI में खुलवा सकते हैं अकाउंट

    HighLights

    1. केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है।
    2. किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए यह योजना काफी काम आती है।
    3. किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अब एसबीआई बैंक में अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Kisan Credit Card Scheme: केंद्र सरकार लोगों को आर्थिक मदद के लिए कई तरह की स्कीम चला रही है। देश के किसानों की प्रगति के लिए भी कई योजना है। किसानों को आर्थिक तौर पर मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) स्कीम चला रही है। इस स्कीम में किसान को फसल उगने से पहले जुताई, बीज खरीद के लिए नकद राशि दे रही है।

    इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना का अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इस स्कीम के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इस अकाउंट में भी किसानों को ब्याज दर का लाभ भी मिलता है।

    ब्याज दर

    किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। इस योजना के लिए किसानों को 7 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। सरकार किसानों को 3 लाख रुपये की मदद करते हैं। जब किसान सरकार को पैसे लौटाता है तब उन्हें 3 फीसदी की छूट मिलती है। इस योजना में आप जो लोन लेते हैं तो आपको 4 फीसदी का इंटरेस्ट देना होता है।

    किस काम के लिए मदद करता है किसान क्रेडिट कार्ड

    इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको पीएम किसान के अधिकारिक पोर्टल पर केसीसी स्कीम का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड होना जरूरी है। किसान को फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक फोटो को बैंक में जमा करना होगा। किसान एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा या किसी अन्य बैंक के कोई भी ब्रांच में जाकर अकाउंट ओपन कर सकते हैं। जब किसान क्रेडिट कार्ड अकाउंट में पैसे आ जाते हैं तो आप उसके बाद अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा सकते हैं।

     

    खबरें और भी