सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ayodhya Per Capita Income: जिस अयोध्या से शुरू हुआ दीपावली का त्योहार, उसकी प्रति व्यक्ति आय और GDP कितनी?

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:27 PM (IST)

Ayodhya Per Capita Income: अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1,12,373 है, जो पिछले वर्ष से बढ़ी है, और इसकी जीडीपी ₹37,560.16 करोड़ है।

अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1,12,373 है।

अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1,12,373 है।

HighLights

  1. अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1,12,373 है।

  2. शहर की जीडीपी ₹37,560.16 करोड़, यूपी में 24वां स्थान।

  3. वाराणसी और मथुरा की आय से अयोध्या की तुलना की गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Ayodhya Per Capita Income: हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार जब प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे, तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। यानी अयोध्या से ही दीपावली की शुरुआत हुई थी, ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर जहां से इसकी शुरुआत हुई थी, उस शहर की प्रति व्यक्ति आय कितनी है?

आइए दीपावली के त्योहार से पहले जानते हैं कि रामनगरी अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय कितनी है, इस शहर के लोग कितने अमीर हैं और इसकी जीडीपी कितनी है।

कितनी है अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय

उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग के अनुसार रामनगरी अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय 112373 रुपय (Ayodhya Per Capita Income) है। यह डेटा वित्त वर्ष 2024-25 का है। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय 89629 रुपये थी। यानी अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में अयोध्या यूपी का 22वीं सबसे बड़ा जिला है।

वहीं, अगर जीडीपी की बात करें तो अयोध्या की जीडीपी 37560.16 करोड़ रुपये है। जीडीपी के मामले में अयोध्या उत्तर प्रदेश का 24वां सबसे बड़ा जिला है।

वाराणसी और मथुरा की कितनी है प्रति व्यक्ति आय?

जिस तरह से प्रभु श्रीराम के नाम से अयोध्या जानी जाती है, ठीक उसी प्रकार शंकर यानी बाबा भोलेनाथ के नाम से वाराणसी जानी जाती है और कृष्ण के नाम से मथुरा जानी जाती है। आइए अयोध्या की ही तरह वाराणसी और मथुरा प्रति व्यक्ति आय कितनी है।

वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 114685 रुपये है और मथुरा की 128487 रुपये है। वाराणसी की जीडीपी ₹56,899.78 करोड़ है और मथुरा की जीडीपी 46308.28 करोड़ रुपये है। जीडीपी के मामले में मथुरा यूपी का 17वां सबसे बड़ा जिला है। वहीं, वाराणसी जीडीपी के मामले में यूपी का 11वां सबसे बड़ा जिला है और अयोध्या 24वां सबसे बड़ा जिला है।

यह भी पढ़ें- JP Associates खरीदने वाले अदाणी का मास्टरस्ट्रोक, अब खरीदेंगे ये विदेशी कंपनी; 27 हजार करोड़ में डन हो गई डील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।