यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Labubu की क्या है असली सच्चाई? जिसे बेच ये शख्स बना अरबपति, चीन से है खास नाता
एक छोटा खिलौना लाबुबु (Labubu) दुनियाभर क्रेज बन चुका है। इसे Pop Mart के CEO वांग निंग (Wang Ning) ने बनाया है। 2015 में कासिंग लुंग ने इसे बनाया थ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। लाबुबु (Labubu) एक छोटा-से खिलौने का दुनियाभर में क्रेज है। इसे बनाने वाले चीन की जानी-मानी कंपनी Pop Mart के CEO वांग निंग हैं। जिन्होंने लाबुबु की बदौलत न केवल अपनी कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि खुद भी चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हो गए हैं।
क्या है लाबुबु?
लाबुबु (What is Labubu ) को 2015 में हांगकांग के कलाकार कासिंग लुंग ने अपने ड्राइंग बुक 'The Monsters' में पहली बार पेश किया था। यह एक नुकीले कानों वाला, बड़ी-बड़ी आंखों वाला नटखट लेकिन प्यारा-सा किरदार है। इसकी प्रेरणा यूरोपीय परियों की कहानियों से आई थी, जिन्हें लुंग ने अपने बचपन में नीदरलैंड्स में पढ़ा था।
लाबुबु को 2023 में Pop Mart ने अपने प्रसिद्ध ब्लाइंड बॉक्स फॉर्मेट में पहली बार बाजार में लॉन्च किया। इसके बाद से इसकी लोकप्रियता का पालगपन सर चढ़कर बोलने लगा।
लिसा से लेकर रिहाना तक: सेलिब्रिटी क्रेज
लाबुबु को 2024 में वैश्विक पहचान तब मिली, जब के-पॉप स्टार लिसा (BLACKPINK) ने एक इंटरव्यू में इसे अपना फेवरेट बताया। लिसा ने कहा, “अगर मैं न्यूयॉर्क जाती हूं, मियामी जाती हूं, तो Pop Mart ढूंढती हूं। पेरिस में भी। जैसे कोई खजाना खोज रही हूं।” इसके बाद किम कर्दाशियन, दुआ लीपा और रिहाना जैसी ग्लोबल हस्तियों को भी लाबुबु डॉल के साथ देखा गया।
इस शख्स ने की अरबों की कमाई
2025 की पहली छमाही तक, लाबुबु डॉल से Pop Mart को लगभग $400 मिलियन (करीब ₹3,300 करोड़) की कमाई हुई। इस अभूतपूर्व सफलता ने वांग निंग की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा किया। इनकी संपत्ति साल 2024 में 7.59 अरब डॉलर थी, जो बढ़कर 2025 में 22.7 अरब डॉलर हो गई है। इसकी बदौलत वे चीन के सबसे युवा अरबपतियों में से एक बन गए हैं।
खबरें और भी
विवाद भी हुए पर लोकप्रियता बरकरार
कुछ ऑनलाइन अफवाहों ने लाबुबु डॉल को प्राचीन राक्षस Pazuzu से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कासिंग लुंग ने भले सीधे इन आरोपों का जवाब न दिया हो, लेकिन उन्होंने पहले ही कहा है कि लाबुबु उनके बचपन की कल्पना से निकला एक मासूम किरदार है, जो शरारती जरूर है, लेकिन बुरा नहीं।
सेकेंडरी मार्केट और लिमिटेड एडिशन का जादू
लाबुबु का लिमिटेड एडिशन डॉल्स आज सेकेंडरी मार्केट में हजारों डॉलर में बिक रही हैं। Pop Mart की ब्लाइंड बॉक्स रणनीति, एक्सक्लूसिव कोलैबोरेशंस और सीमित रिलीजेज ने इसे एक कल्चरल फिनोमेनन बना दिया है। खासकर यह जेन Z और मिलेनियल्स के बीच काफी फेमस है।