सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Laughter chefs season 2 winner: एल्विश यादव-करण कुंद्रा को कितना देना होगा टैक्स, क्या कहता है नियम?

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:34 PM (GMT+05:30)

    Laughter chefs season 2 हर मिडिल क्लास फैमली का पसंदीदा शो बन चुका है। ये शो खाना बनाने के साथ हंसी ठिठोली करने के लिए जाना जाता है। इस शो के सीजन 2 ...और पढ़ें

    एल्विश यादव-करण कुंद्रा को कितना देना होगा टैक्स, क्या है नियम?
    एल्विश यादव-करण कुंद्रा को कितना देना होगा टैक्स, क्या है नियम?

      Laughter chefs season 2 हर मिडिल क्लास फैमली का पसंदीदा शो बन चुका है। ये शो खाना बनाने के साथ हंसी ठिठोली करने के लिए जाना जाता है। इस शो के सीजन 2 के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा रहें। इन दोनों को ही जनता द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया।

    इस शो में शामिल सभी कंटेस्टेंट को प्रोग्राम करने के पैसे तो मिलते ही थे। इसके साथ ही विनर को अलग से एक प्राइस मनी भी दी जाती है। हर शो में जितने वाली प्राइस मनी टैक्स के दायरे में आता है। आइए जानते हैं कि एल्विश यादव और करण कुंद्रा को कितना टैक्स भरना होगा।

    कितना देना होगा टैक्स?

    इनकम टैक्स नियम के अनुसार किसी भी गेम शो या रियलटी शो से जितने वाले पैसे को लौटरी माना जाता है। इसलिए ये टैक्स के दायरे में आता है। नियम के अनुसार विजेता को अपनी प्राइस मनी का 30 फीसदी टैक्स के रूप मेें देना होता है।

    टीडीएस के सेक्शन 194बी के तहत चाहे पैसे किसी लौटरी, प्रतियोग्यता या शो में जीता हो गया हो। ये टैक्स दायरे में ही आएगा। वहीं ऐसे अमाउंट पर आपको कोई टैक्स डिडक्शन या टैक्स बेनिफिट भी नहीं मिलेगा।

    टीडीएस के अलावा अगर जीती गई प्राइस मनी 50 लाख या 1 करोड़ के बीच हो, तो सरचार्ज भी देना पड़ता है।

    कितना सरचार्ज लगेगा?

    • अगर अमाउंट 50 लाख से 1 करोड़ के बीच हो, तो 10 फीसदी चार्ज लगेगा।
    • वहीं अगर ये अमाउंट 1 करोड़ के पार हो, तो 15 फीसदी चार्ज देना होगा।

    उदाहरण से समझें कैलकुलेशन

    • प्राइस मनी- 10 लाख

    बेसिक टैक्स- 10,00,000 x 30%= 3,00,000

    खबरें और भी

    हेल्थ और एजुकेशन सेस- 3,00,000 x 4%= 12,000 रुपये

    कुल टैक्स देना होगा= 3,12,000

    • प्राइस मनी 50 लाख

      (अब सरचार्ज भी लगेगा)

    बेसिक टैक्स- 50,00,000 x 30%= 15,00,000

    हेल्थ और एजुकेशन सेस- 15,00,000 x 4%= 60,000

    सरचार्ज- 15,00,000 x 10%= 1,50,000

    कुल टैक्स- 17,10,000 रुपये

    इस तरह आप किसी भी प्राइस मनी पर कुल टैक्स कैलकुलेट कर सकते हैं।