सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टॉप 7 शहरों में किफायती फ्लैटों की लॉन्चिंग में आई 21 फीसदी की सालाना गिरावट- रिपोर्ट

Published: Fri, 12 Jul 2024 03:13 PM (GMT+05:30)

JLL India Report रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया ने देश के टॉप-7 शहरों के हाउसिंग मार्केट को लेकर एक रिपोर्ट ...और पढ़ें

JLL India Report:टॉप-7 शहरों में कम हुई अपार्टमेंट की बिक्री
JLL India Report:टॉप-7 शहरों में कम हुई अपार्टमेंट की बिक्री

HighLights

  1. JLL India ने हाउसिंग मार्केट को लेकर रिपोर्ट जारी की।
  2. इसमें टॉप-7 शहर के हाउसिंग मार्केट को शामिल किया गया है।
  3. रिपोर्ट में अपार्टमेंट की बिक्री और सप्लाई को लेकर डेटा हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया (JLL India) ने आज एक डेटा रिलीज किया है। इस डेटा के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक किफायती अपार्टमेंट्स जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से कम है उनकी सप्लाई में 21 फीसदी की सालाना गिरावट आई है।

चूंकि, बिल्डर्स ज्यादा प्रीमियम फ्लैट लॉन्च कर रहे हैं। इस वजह से अपार्टमेंट्स की डिमांड कम हो रही है।

अपार्टमेंट की फ्रेश सप्लाई में आई तेजी

जेएलएल इंडिया की रिलीज में देश के टॉप-7 शहरों के हाउसिंग मार्केट के डेटा मौजूद हैं। टॉप-7 शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे शामिल हैं।

इस रिलीज के अनुसार अप्रैल-जून 2024 के दौरान अपार्टमेंट की फ्रेश सप्लाई में 5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले साल की पहली तिमाही में यह 151,207 यूनिट्स थी, जो इस तिमाही में 1,59,455 यूनिट्स हो गई है।

इस डेटा में केवल अपार्टमेंट शामिल हैं। इस विश्लेषण में रोहाउस, विला और प्लॉट का डेवल्पमंट शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें- NITI Aayog के सदस्य ने कहा- 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

किस अपार्टमेंट का कितना है फ्रेश सप्लाई

  • चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में किफायती फ्लैटों की फ्रेश सप्लाई 21 प्रतिशत कम हुई है।
  • 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये की कीमत वाले हर फ्लैट की लॉन्चिंग में इस साल 14 फीसदी की गिरावट आई।
  • 1 से 3 करोड़ रुपये वाले फ्लैट के फ्रेश सप्लाई में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
  • 3 से 5 करोड़ रुपये वाले अपार्टमेंट्स की ग्रोथ डबल हो गई है। पिछले साल इनके आंकड़ें 7,149 थे जो पहली तिमाही में 19,202 यूनिट हो गए।
  • 5 करोड़ रुपये के कैटेगरी वाले अपार्टमेंट्स में दो गुना बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल यह 4,510 यूनिट थे जो इस साल 9,734 यूनिट हो गए।

अप्रैल-जून 2024 के दौरान टॉप-7 शहरों में अपार्टमेंट की बिक्री 22 फीसदी बढ़ी है। एक साल पहले की अवधि में यह 126,587 इकाई थी जो जून तक 154,921 इकाई हो गई।

यह भी पढ़ें- Jio फाइनेंशियल्स को कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी बनने के लिए RBI की मिली मंजूरी, जानें डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।