सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी देसी लेकिन CEO विदेशी, भारत की वो एयरलाइंस जिनकी कमान विदेशियों के हाथ; लिस्ट में टाटा का भी नाम

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 02:30 PM (IST)

    भारत में कई एयरलाइंस हैं, जिनमें से कुछ के CEO विदेशी हैं। इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स डच नागरिक हैं, और एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन न्यूजीलैंड के ...और पढ़ें

    कंपनी देसी लेकिन CEO विदेशी, भारत की वो एयरलाइंस जिनकी कमान विदेशियों के हाथ; लिस्ट में टाटा का भी नाम

    कंपनी देसी लेकिन CEO विदेशी, भारत की वो एयरलाइंस जिनकी कमान विदेशियों के हाथ; लिस्ट में टाटा का भी नाम

    नई दिल्ली। भारत का एक मजबूत एयर ट्रैवल नेटवर्क है जो इसे दुनिया भर के कई देशों से जोड़ता है। लोग काम, पढ़ाई, छुट्टियों और बिजनेस के लिए यात्रा करते हैं, और एयरलाइंस इन यात्राओं को आसान और आरामदायक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ये एयरलाइंस भारत के बड़े शहरों को दुनिया भर के मशहूर जगहों से जोड़ती हैं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग महाद्वीपों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलती है। इनके बारे में जानने से यात्रियों को सबसे अच्छा ट्रैवल ऑप्शन चुनने में मदद मिलती है। वैसे तो ऐसी की एयरलाइंस हो जो भारत से दूसरे देशों और विदेशों से भारत आती और जाती है। लेकिन आज के इस लेख में हम उन भारतीय एयरलाइंस कंपनियों की बात करेंगे जिनके CEO विदेशी हैं।

    भारत का घरेलू हवाई परिवहन बाज़ार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है, जो बढ़ते मिडिल-क्लास की इनकम, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली UDAN जैसी सरकारी नीतियों और कम लागत वाली, कुशल हवाई यात्रा की मांग से प्रेरित है।

    भारत में कौन-कौन सी एयरलाइंस हैं । List Of Airlines in India

    एयरलाइन स्थापित मुख्यालय
    इंडिगो 2006 गुरुग्राम, हरियाणा
    एयर इंडिया 1932 गुरुग्राम, हरियाणा
    विस्तारा 2015 गुरुग्राम, हरियाणा
    स्पाइसजेट 2005 गुरुग्राम, हरियाणा
    एयर इंडिया एक्सप्रेस 2013 बेंगलुरु, कर्नाटक
    अकासा एयर 2022 मुंबई, महाराष्ट्र
    एलाइंस एयर 1996 नई दिल्ली
    स्टार एयर 2019 बेंगलुरु, कर्नाटक
    फ्लाईबिग 2020 गुवाहाटी, असम

    वो भारतीय एयरलाइंस जिनके CEO हैं विदेशी?

    भारत की दो सबसे प्रमुख एयरलाइंस Indigo और Air India जिनके हिस्सेदारी सबसे अधिक है के CEO विदेशी है। Indigo के CEO पीटर एल्बर्स हैं जो 2022 से इस पद पर बने हुए हैं। वहीं, टाटा ग्रुप की Air India के CEO कैंपबेल विल्सन हैं। वह, भी 2022 से इस पद पर बने हुए हैं। दोनों ही विदेशी नागरिक हैं।

    एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन के पास न्यूजीलैंड की नागरिकता है, वह मूल रूप से क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं और उन्होंने टाटा ग्रुप के तहत एयर इंडिया का नेतृत्व करने से पहले अपने देश में सिंगापुर एयरलाइंस से अपने लंबे एविएशन करियर की शुरुआत की थी।

    इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स के पास डच (नीदरलैंड) नागरिकता है। उनका जन्म नीदरलैंड में हुआ था और उन्होंने इंडियन लो-कॉस्ट करियर में शामिल होने से पहले अपने करियर का ज्यादातर समय KLM रॉयल डच एयरलाइंस में बिताया। हालांकि अब वह भारत में रहते हैं और इसे ही अपना घर मानते हैं, लेकिन मूल रूप से वह डच नागरिक हैं।

    भारत में प्रमुख इंटरनेशनल एयरलाइंस की लिस्ट

    • अमीरात
    • सिंगापुर एयरलाइंस
    • लुफ्थांसा
    • कतार वायुमार्ग
    • ब्रिटिश एयरलाइंस
    • थाई एयरवेज
    • एतिहाद एयरवेज