सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Post Office RD Loan: पोस्ट ऑफिस में खोला है आरडी अकाउंट तो बेहद कम ब्याज पर मिलेगा लोन, यहां जानिए सबकुछ

    By Subhash GariyaEdited By: Subhash Gariya
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 05:50 PM (IST)

    पोस्ट ऑफिस (Post Office) की स्मॉल सेविंग स्कीम रिकरिंग डिपॉजिट (RD) ग्राहकों के बीच में काफी पॉपुलर है। इस योजना में ग्राहकों को कई तरह के बेनिफिट मिल ...और पढ़ें

    आरडी पर लिया लोन का रिपेमेंट एक साथ या फिर किस्तों में किया जा सकता है।
    आरडी पर लिया लोन का रिपेमेंट एक साथ या फिर किस्तों में किया जा सकता है।

    HighLights

    1. पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट पर भी मिलता है लोन
    2. बैंक से कम ब्याज पर मिलता है आरडी पर लोन
    3. आरडी अकाउंट पर मौजूद राशि का 50 प्रतिशत ले सकते हैं लोन

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस (Post office) की स्मॉल सेविंग स्कीम आरडी यानी Recurring Deposits (RD) ग्राहकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट एक बार खोले जाने के पांच साल बाद मिच्योर होते हैं। ग्राहक चाहे तो वे पांच साल के लिए आरडी अकाउंट को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस अवधि में ब्याज दर वही रहेगी जिसपर अकाउंट खोला गया था।

    इसके साथ ही ग्राहक आरडी अकाउंट पर लोन भी ले सकते हैं। अगर आप आरडी अकाउंट पर लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। यहां हम आपको आरडी पर पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले लोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहै हैं।

    आरडी पर ले सकते हैं लोन

    पोस्ट ऑफिस में खुलवाए आरडी पर लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 12 इंस्टॉलमेंट डिपोजिट होने चाहिए और अकाउंट एक साल से कंटीन्यू होना चाहिए।

    कितना मिलता है लोन

    पोस्ट ऑफिस से आरडी खाताधारक को उसके अकाउंट में मौजूद बैलेंस का 50 प्रतिशत तक का ही अमाउंट लोन के तौर पर मिलता है। इसके साथ ही ग्राहक लोन की राशि को एक साथ या फिर इंस्टॉलमेंट में रिपेमेंट कर सकते हैं।

    लोन पर कितना देना होगा ब्याज

    पोस्ट ऑफिस से लिए गए इस लोन के लिए ग्राहक आरडी के इंटरेस्ट रेट से 2 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देना होगा। अगर आपको आरडी पर 6.3 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा तो लोन के लिए इंटरेस्ट रेट 8.3 का रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Post Office की इस स्कीम में मिल रहा तगड़ा रिटर्न, पांच साल के निवेश पर मिलेंगे 14 लाख रुपये

    अगर लोन रिपेंट नहीं किया तो क्या होगा

    आरडी से लिए लोन के फुल रिपेमेंट पर ही ग्राहक मिच्योरिटी क्लेम कर अपने अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना लोन और ब्याज दोनों पूरा चुकाना होगा।

    यह भी पढ़ें: एक बार पैसा लगाएं और अच्छी आमदनी पाएं, जानिए SBI और Post Office की कौन सी स्कीम है आपके लिए बेहतर

    कैसे मिलता है लोन

    आरडी अकाउंट पर लोन लेने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर पासबुक के साथ लोन संबंधित फॉर्म भरना होगा। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आपको पोस्ट ऑफिस से लोन मिलेगा।