सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LPG Cylinder Price: अगस्त के पहले दिन खुशखबरी, करीब 100 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Tue, 01 Aug 2023 08:04 AM (IST)

मंगलवार 1 अगस्त को एक तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कम कर दी। आज कमर्शियल एलपीजी ...और पढ़ें

LPG Cylinder Price: Commercial gas cylinder became cheaper by about Rs 100
LPG Cylinder Price: Commercial gas cylinder became cheaper by about Rs 100

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: मंगलवार 1 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों को कम कर दिया है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial lpg cylinders) की कीमतों में आज 99.75 रुपये की कटौती की है।

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,680 रुपये है। आपको बता दें कि इससे पहले 4 जुलाई 2023 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

अन्य शहरों में क्या है सिलेंडर का भाव?

वहीं कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1802.50 रुपये है, मुंबई में यह 1640.50 रुपये, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1852.50 रुपये है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कमर्शियल सिलेंडर

का वजन 19 किलोग्राम होता है वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 15 किलो से साढ़े 16 किलोग्राम तक होता है।