यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LPG Price Hike: लगातार दूसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम, चेक करें नई दरें
LPG Price Hike On 1 September देश की मुख्य तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दामों को अपडेट करती है। आज से सितंबर का महीना शुरू हुआ है हर ...और पढ़ें

HighLights
- कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई।
- लगातार दूसरे महीने सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ।
- घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को कमर्शियल सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के दामों को अपडेट करती है। आज से सितंबर का महीना शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने हर महीने की तरह आज भी सिलेंडर के दामों को अपडेट किया है।
नए अपडेट के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, घेरलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू सिलेंडर पुरानी कीमतों पर ही बिकेगा।
कितना महंगा हुआ सिलेंडर
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 39 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बाकी सभी शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। तेल कंपनियों ने अगस्त में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
- आज से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1691.50 रुपये में मिलेगा, अगस्त में इसकी कीमत 1652.50 रुपये थी।
- कोलकता में एलपीजी सिलेंडर की नई दरें 1764.50 रुपये से बढ़कर 1802.50 रुपये हो गई।
- आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1644 रुपये का हो गया है। अगस्त में यह 1605 रुपये में मिल रहा था।
- चेन्नईमें 19 किलो वाले नीले सिलेंडर की कीमत 1855 रुपये है। पहले यह 1817 रुपये का था।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: हो जाएं सावधान! हो रहा है नौकरी से लेकर स्टॉक ट्रेडिंग स्कैम, बचने के लिए जरूर अपनाएं ये तरीके
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पुराने दाम पर ही मिलेंगे। अभी यह 802 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है।
खबरें और भी
- कोलकता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।
- मुंबई में घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है।
- चेन्नई में घरेलू सिलेंैडर का रेट 818.50 रुपये है।
इस साल महिला दिवस के मौके पर घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया गया था। इसके बाद से सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
