सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Cylinder Price: पटना, इंदौर से लेकर लखनऊ तक क्या है गैस सिलिंडर का ताजा रेट, आगे सस्ता होगा दाम?

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 09:07 AM (IST)

    LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 1 अप्रैल को कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेख में विभिन्न शहरों जैसे लखनऊ, पटना, दिल्ली आदि में आज के दाम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 1 अप्रैल को घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम स्थिर रहे।

    2. नोएडा, गाजियाबाद में सबसे सस्ता; पटना में सबसे महंगा सिलिंडर।

    LPG Price Today: बीते कई दिनों से मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर की आर्थिक स्थिति डगमगाई हुई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। हमारे देश में एलपीजी की किल्लत चल रही थी। हालांकि अब सरकार की मानें तो इस संकट से छुटकारा मिल चुका है और आपूर्ति समय पर पूरी हो रही है। मार्च में घरेलू सिलिंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा किया गया था।

    वहीं 1 अप्रैल को घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज घरेलू सिलिंडर कितने रुपये में मिल रहा है। 

    कितना है LPG का भाव?

    शहर घरेलू सिलिंडर
    लखनऊ ₹950.5
    मेरठ ₹910.50
    कानपुर ₹928
    इलाहाबाद ₹965.50
    वारणासी ₹976.50
    पटना ₹1002.5
    रांची ₹970.5
    दरभंगा ₹1010
    मुजफ्फरपुर ₹928
    दिल्ली ₹913
    नोएडा ₹910.5
    गाजियाबाद ₹910.50
    चंडीगढ़ ₹922.50
    शिमला ₹958.5
    श्रीनगर ₹1029
    भोपाल ₹918.5
    इंदौर ₹941
    जयपुर ₹916.5
    रायपुर ₹984
    मुंबई ₹912.5
    कोलकाता ₹939
    भुवनेश्र्वर ₹939
    अहमदाबाद ₹920

     

    कहां सस्ता मिल रहा है LPG Cylinder?

    10 अप्रैल को नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में एलपीजी सिलिंडर सस्ता मिल रहा है। यहां 14 किलो वाले सिलिंडर का दाम 910.50 रुपये है। 

    कहां महंगा मिल रहा है LPG Cylinder?

    ऊपर दी गई टेबल की मानें तो यहां 14 किलो वाले सिलिंडर का भाव 1002 रुपये है। गैस एजेंसी हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलिंडर के भाव में बदलाव करती है। इस महीने गैस एजेंसी ने केवल कमर्शियल सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की थी। 

    क्या अब सस्ता होगा सिलिंडर?

    पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी कतर पहुंचे हैं। कतर एलपीजी और एलएनजी का प्रमुख सोर्स है। कतर भारत को 20 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई करता है। सूत्रों के अनुसार, पुरी ऊर्जा आपूर्ति के लिए भारत को प्राथमिकता दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमारा देश एलपीजी की लगभग दो तिहाई जरूरत आयात से पूरा करता है।