LPG Booking करके दो हफ्ते बीत गए लेकिन नहीं मिली डिलीवरी, अब कहां करें शिकायत?
मध्य पूर्व युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और डिलीवरी में देरी हो रही है। यदि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिले, तो 18002333555 पर शिकायत कर सकते ...और पढ़ें

HighLights
डिलीवरी में देरी पर 18002333555 पर शिकायत करें।
व्हाट्सएप से HP, Bharat Gas, Indane सिलेंडर बुक करें।
UMANG, Paytm, PhonePe, Amazon Pay ऐप से बुकिंग संभव।
मध्य पूर्व युद्ध की वजह से देशभर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। इसकी वजह से ग्राहकों को सिलिंडर मिलने में परेशानी आ रही है। कभी-कभी बुकिंग ही नहीं हो पा रही। अगर बुकिंग हो भी गई तो घर तक सिलिंडर नहीं पहुंच रहा।
ऐसा भी हो रहा है कि डिलीवरी का मैसेज फोन में आ रहा है लेकिन सिलिंडर नहीं पहुंच रहा। अगर आपको भी डिलीवरी मैसेज आने के बाद सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
कहां करें शिकायत
अगर आपको गैस सिलिंडर बुकिंग या डिलीवरी में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो इसकी शिकायत आप 18002333555 पर कॉल करके कर सकते हैं। हालांकि डिलीवरी होने के बाद कुछ दिनों का इंतजार जरूर करें। अगर डिलीवरी के काफी दिनों बाद भी ऑडर नहीं मिलता। तब आप इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।ये नंबर हर गैस एजेंसी वाले सिलिंडर पर काम करेगा।
आइए अब जानते हैं कि आप सिलिंडर बुक कैसे-कैसे कर सकते हैं।
Whatsapp के जरिए करें बुक
बुंकिंग के लिए आपको बार-बार कॉल करने की जरूरत नहीं है। आप व्हाट्सएप ऐप के जरिए बड़ी आसानी से सिलिंडर बुक कर सकते हैं। बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स गैस एजेंसी में रजिस्टर नंबर से पूरे करने होंगे।
हमने नीचे अलग-अलग गैस एजेंसी को लेकर अलग-अलग तरीके बताए हैं।
एचपी गैस- इसके लिए आपको 9222201122 पर हाई (Hi) या बुक (Book) लिखकर मैसेज करें।
भारत गैस- इसके लिए आपको 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज भेजना होगा।
इंडियन- 7588888824 पर REFILL लिखकर मैसेज भेजना होगा।
अगर व्हाट्सएप ऐप के जरिए आप ये कम नहीं पूरा कर पा रहे हैं तो ऐप के जरिए बुक करके देंखे।
ऐप के जरिए कैसे करें बुकिंग?
ग्राहक अलग-अलग ऐप जैसे UMANG, पेटीएम, फोन पे और अमेजॉन पे जैसी ऐप से बुकिंग कर सकते हैं। इन ऐप्स के माध्यम से बुकिंग मिनटों में की जा सकती है। आपको बस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा। फिर सर्च बार में LPG Booking लिखना होगा।
खबरें और भी
ऐसा करने पर आपको ऐप में बुकिंग लोगो आसानी से दिख जाएगा। इसके अलावा आप केवल एसएमएस के जरिए भी बुंकिंग पूरी कर सकते हैं।
क्या है तरीका?
इंडियन गैस एजेंसी वाले सिलिंडर के लिए आपको 7718955555 पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर मैसेज भेजना होगा।
वहीं भारत गैस के लिए आप 777715012345 या 7718012345 नंबर पर 'LPG' लिखकर मैसेज भेजें।