सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Gas: चीन में एलपीजी गैस का दाम कितना? भारत से कम या ज्यादा; इतने किलो का होता है सिलिंडर

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 01:21 PM (IST)

    नया वित्त वर्ष शुरू होते ही कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं, दिल्ली में यह ₹2,078.50 हो गया है। हालांकि, घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव न ...और पढ़ें

    चीन में कितना है गैस सिलिंडर का दाम?

    चीन में कितना है गैस सिलिंडर का दाम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। आज 1 अप्रैल है और नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हुआ है। हर महीने की पहली तारीख की तरह आज भी तेल कंपनियों ने गैस सिलिंडर (LPG Price Hike) के दामों की समीक्षा की। इस महीने कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। मगर घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का दाम 195.50 रुपये बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गया है। यानी एक किलो गैस का दाम हुआ 109.39 रुपये। 14.2 किलो गैस वाले घरेलू सिलिंडर का दाम दिल्ली में 913 रुपये है, जिसमें एक किलो गैस 64.29 रुपये की पड़ती है। मगर क्या आप जानते हैं कि चीन में गैस सिलिंडर का दाम कितना है? आइए जानते हैं।

    चीन में गैस सिलिंडर की कीमत कितनी?

    हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक भारतीय व्यक्ति चीन में एक सिलिंडर सप्लाई करने वाले चाइनीज व्यक्ति से सिलिंडर का दाम पूछता है। वे व्यक्ति सिलिंडर का दाम बताता है 160 युआन, जो भारतीय करेंसी में करीब 2161.5 रुपये बनते हैं।

    चीन में कितनी किलो गैस वाला होता है सिलिंडर?

    ध्यान रहे कि चीन में घरेलू यूज के लिए 12.5 किलो गैस वाला सिलिंडर यूज होता है। इस हिसाब से वहां एक किलो गैस का दाम हुआ 172.92 रुपये। अगर हम इस रेट को दिल्ली में घरेलू गैस के मुकाबले देखें तो चीन में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत ढाई गुना से अधिक होती है।
    वहीं कमर्शियल गैस सिलिंडर के मुकाबले ये डेढ़ गुना से अधिक है।

    क्यों बढ़ रहे एलपीजी के दाम?

    LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा सा कारण है मध्य पूर्व संकट। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर रखा है और सप्लाई में दिक्कत आ रही है। इससे तेल और गैस मार्केट संकट में हैं। मध्य पूर्व कच्चे तेल के सबसे बड़े एक्सपोर्टर्स में से एक है, और संघर्ष ने पश्चिम एशिया के भविष्य को अनिश्चित बना दिया है।
    भारत उन देशों में से एक है जो बड़े स्तर पर तेल-गैस आयात करता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से यहां असर पड़ने की चर्चा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - LPG Price Hike: महंगाई का झटका! कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम पहुंचे ₹2 हजार के पार, जानें घरेलू गैस के नए रेट