सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन ही झटका, 25 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर; अब कितने में मिलेगी एक टंकी

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 01 Mar 2024 07:32 AM (IST)

    LPG Cylinder Price हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया जाता है। आज भी देश भर में सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं। तेल कं ...और पढ़ें

    महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (जागरण फोटो)
    महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (जागरण फोटो)

    बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को रिवाइज करती है। आज भी सभी शहरों में इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है।

    एक बार फिर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है।

    हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा।

    कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 24 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि चेन्नई में 23.50 रुपये बढ़ गए हैं। एलपीजी के नए रेट आज से देश के सभी शहर में लागू हो गए हैं।

    तेल कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के रेट अगस्त में बदले गए थे।

    यह भी पढ़ें- NPS Account हो गया है फ्रीज, इन स्टेप को फॉलो कर एक्टिवेट हो जाएगा अकाउंट

    कमर्शियल सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

    • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये हो गई है। फरवरी में इनकी कीमत 1769.50 रुपये था।
    • कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,887 रुपये थी।
    • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है।
    • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,960.50 रुपये है।

    घरेलू सिलेंडर के दाम

    बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी इनकी कीमतें स्थिर है। इसका मतलब कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को इनकी कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी।

    यह भी पढ़ें- रेलवे स्‍टेशनों में सिर्फ इतने रुपये में लें AC Waiting Room का मजा, ऐसे बुक कर आप भी उठा सकते हैं लाभ