सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छठ के दिन लोगों को मिली खुशखबरी, दिल्ली से मुंबई तक कम हो गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 12:39 PM (IST)

    हर महीने की पहली तारीख पर गैस सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। आज एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया गया है। 1 नव ...और पढ़ें

    छठ के दिन लोगों को मिली खुशखबरी (जागरण फाइल फोटो)
    छठ के दिन लोगों को मिली खुशखबरी (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है।
    2. 1 नवंबर 2023 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़ोतरपी हुई है।
    3. आज कमर्शियल सिलेंडर की कीमत को रिवाइज किया गया है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया जाता है। इस महीने यानी नवंबर की पहली तारीख पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को बढ़ाया गया था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर 2023 को 18 किलो वाले गैस सिलंडर के दाम को 103 रुपये तक बढ़ाने का फैसला लिया था।

    आज से छठ महापर्व (Chhath Puja) शुरू हो गया है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती करना का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद लोगों को काफी राहत हुई है। दिल्ली से मुंबई तक एसपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आ गई है। आपतो बता दें कि यह कटौती केवल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर हुई है।

    यह भी पढ़ें- EPFO: कैसे चेक करें कंपनी पीएफ का पैसा जमा कर रही है या नहीं? जानिए पूरा प्रोसेस

    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की कटौती हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कि क्या कीमत है।

    किस शहर में क्या है रेट?

    कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत इस प्रकार है:

    शहर
    पुरानी कीमत
    नई कीमत
    दिल्ली 1833 रुपये 1755.50 रुपये
    मुंबई 1785.50 रुपये 1728 रुपये
    चैन्नई 1999.50 रुपये 1942रुपये
    कोलकाता 1943 रुपये 1885.50 रुपये

    घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    आपको बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 नवंबर 2023 को भी इनकी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। इसका मतलब कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लोन लेने का है प्लान? आपात स्थिति में क्रेडिट कार्ड लोन या पर्सनल लोन; कौन सा है बेस्ट ऑप्शन