सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Price Hike: आम आदमी को लगा बड़ा झटका, युद्ध की वजह से महंगा हो गया घरेलू सिलेंडर; कितनी बढ़ी कीमत?

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 07:56 AM (IST)

    एएनआई सूत्रों के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price Hike) में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह अब 913 रुपये का मिलेगा। कमर्शियल सिलें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि।

    2. अब घरेलू सिलेंडर 853 के बजाय 913 रुपये में मिलेगा।

    नई दिल्ली। यूएस-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब आपके घरों तक पहुंच गया है। पहले से ही ये चिंता जताई जा रही थी कि घरेलू सिलेंडर की कीमत में इजाफा हो सकता है और वही हुआ। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से  ये कहा है कि आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

    LPG


    कितना बढ़ेगा LPG का दाम?

     

    एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट के तहत ये कहा जा रहा है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब आपको 853 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। 

    सुबह 10 बजे पीटीआई में एक रिपोर्ट जारी हुई है इसमें आईओसी की वेबसाइट का हवाला देते हुए कहा गया है कि मुंबई में गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी अब 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये की हो गई है। स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों के आधार पर राज्यों में दरें अलग-अलग होती हैं।

    कब लागू होंगे ये दाम?

    एएनआई की मानें तो 14.2 किलो सिलेंडर या घरेलू सिलेंडर की नई कीमत आज यानी 7 मार्च से लागू हो जाएगी।

    कमर्शियल सिलेंडर की भी बढ़ी कीमत

    घरेलू सिलेंडर के अलावा कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा किया जा सकता है। इसका असर बाहर के खाने के दाम में भी दिख सकता है। एएनआई की मानें तो कमर्शियल सिलेंडर  की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये में मिल सकता है। वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1835 रुपये हो सकता है।

    आप क्या करें?

    अभी आपको ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना चाहिए। जब तक सरकार की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिलती तब तक घबराए नहीं। इसके साथ ही सोशल मीडिया से मिली कोई भी जानकारी पर विश्वास न करें। 

     




     


    खबरें और भी