सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Price Hike: घरेलू सिलिंडर 29 रुपये हुआ महंगा, चेक करें अब आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.3Kg वाला सिलिंडर

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:50 AM (IST)

    LPG Price Hike: देशभर में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में अब यह ₹942 का मिलेगा। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार ...और पढ़ें

    घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये हुआ महंगा

    घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये हुआ महंगा

    HighLights

    1. घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी।

    2. दिल्ली में 14.2 किलो सिलिंडर अब ₹942 का।

    3. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण वृद्धि।

    नई दिल्लीLPG Price Hike: देशभर में घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़कर 942 रुपये (LPG CYLINDERS RATE IN DELHI) हो गई है।

    तेल मार्केटिंग कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण उन्हें घरेलू गैस की बिक्री पर लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसी वजह से कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया था। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहे नुकसान की कुछ हद तक भरपाई करने के लिए 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी। घरेलू गैस सिलिंडर में यह तीसरे महीने में दूसरी बढ़ोतरी है।

    किस शहर में कितनी हुई LPG सिलिंडर की कीमत?

    घरेलू सिलिंडर के रेट बढ़ने के बाद अलग अलग शहरों में कीमतें अलग अलग हो गई हैं। 

    दिल्ली: ₹942 (पहले ₹913 था)
    मुंबई: ₹941.40 (पहले ₹912.50 था)
    कोलकाता: ₹968 (पहले ₹939 था)
    चेन्नई: ₹957.50 (पहले ₹928.50 था)
    पटना: ₹1031.50 (पहले ₹1002.50 था)
    हैदराबाद: ₹996 (पहले ₹967 था)
    लखनऊ: ₹980 (पहले ₹951 था)
    जयपुर: ₹945.50 (पहले ₹916.50 था)
    बेंगलुरु: ₹944.50 (पहले ₹915.50 था)

    क्यों बढ़ाए गए LPG Cylinder के दाम?

    उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से घरेलू एलपीजी सिलिंडर को लागत से कम कीमत पर बेच रही थीं। इससे उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था। अनुमान है कि हालिया बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलिंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान हो रहा था।

    खबरें और भी

    इससे पहले मार्च में भी घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ था, जिससे कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई थी। हालांकि मार्च में हुई बढ़ोतरी भी तेल कंपनियों के नुकसान की पूरी भरपाई नहीं कर पाई थी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

    पिछले कुछ महीनों से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। कच्चे तेल और अन्य ईंधनों के दाम ऊंचे बने रहने से भारत की तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में घरेलू एलपीजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी कंपनियों के नुकसान को कुछ हद तक कम करने की कोशिश मानी जा रही है।

    हालांकि, उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वृद्धि के बाद भी कंपनियां घरेलू गैस को पूरी लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं। यानी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के आधार पर कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    घरेलू एलपीजी सिलिंडर (LPG Cylinder Price Hike) की नई कीमतें आज से लागू हो चुकी हैं और उपभोक्ताओं को अब गैस भरवाने के लिए पहले की तुलना में 29 रुपये अधिक चुकाने होंगे।