सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस इंडियन फूड कंपनी ने यूरोप में मारी एंट्री, 5 साल में ₹400,00,00,000 कमाने का धमाकेदार प्लान

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 03:44 PM (IST)

    एलटी फूड्स (LT Foods) की ऑर्गेनिक बिजनेस यूनिट नेचर बायो फूड्स (Nature Bio Foods) यूरोप में प्रवेश करने जा रही है। रॉटरडैम के मासव्लाकटे में एक नई फैस ...और पढ़ें

    एलटी फूड्स की सब्सिडियरी नेचर बायो के जरिए यूरोप में एंट्री
    एलटी फूड्स की सब्सिडियरी नेचर बायो के जरिए यूरोप में एंट्री

    नई दिल्ली। कंज्यूमर फूड सेगमेंट में 70 साल पुरानी भारतीय मूल की ग्लोबल एफएमसीजी कंपनी एलटी फूड्स (LT Foods) ने एक बड़ा ऐलान किया है। इसकी ऑर्गेनिक बिजनेस यूनिट, नेचर बायो फूड्स लिमिटेड (Nature Bio Foods Limited) यूरोप में एंट्री करने जा रही है। इसके लिए नेचर बायो फूड्स रॉटरडैम के मासव्लाकटे में एक नई फैसिलिटी शुरू करेगी और यूरोप में बिजनेस-टू-कंज्यूमर (बी2सी) सेगमेंट में एंट्री करेगी।

    ये भी पढ़ें - अरे वाह! एक ही दिन में 229 रु बढ़ा छोटी सी कंपनी का शेयर, आखिर क्या है वजह

    शुरुआत में किया जाएगा 15 करोड़ का निवेश

    नई फैसिलिटी के लिए शुरुआती कैपिटल एक्सपेंडिचर लगभग 20 करोड़ रुपये है। कंपनी अगले 3 वर्षों में 15 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। 20,000 वर्ग मीटर में फैली यह नई फैसिलिटी रणनीतिक रूप से 'रॉटरडैम बंदरगाह' पर स्थित है, जिसे लॉजिस्टिक्स के लिए "यूरोप का प्रवेश द्वार" माना जाता है।

    400 करोड़ रु के रेवेन्यू का है लक्ष्य

    नेचर बायो के सीईओ रोहन ग्रोवर के मुताबिक कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 से रेवेन्यू में तेजी आएगी, और इस रणनीतिक निवेश से अगले पांच वर्षों में रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होने का अनुमान है।

    बता दें कि नेचर बायो फूड्स की शुरुआत लगभग 30 वर्ष पहले हुई थी, जब 1996 में जैविक बासमती चावल के पहले बीज बोए गए थे। तब से, इसकी ऑर्गेनिक यात्रा जारी है।

    LT Foods है लिस्टेड कंपनी

    बता दें कि एलटी फूड्स एक लिस्टेड कंपनी है। इसका शेयर BSE पर बुधवार को 12.20 रु या 2.49 फीसदी की मजबूती के साथ 503 रु पर बंद हुआ। आज कंपनी का शेयर 505 रु तक ऊपर गया था, जबकि इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 509 रु रहा है।

    खबरें और भी

    "शेयर बाजार से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर केवल जानकारी दी गयी है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)