सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में चलती है एशिया की सबसे महंगी ट्रेन, लग्जरी का नहीं जवाब; टिकट के दाम में खरीद लेंगे 140 ग्राम गोल्ड

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 12:25 PM (IST)

    भारत में कई प्रीमियम ट्रेनें हैं, लेकिन महाराजा एक्सप्रेस देश की सबसे महंगी ट्रेन है। यह एशिया की भी सबसे महंगी ट्रेन मानी जाती है। इसमें प्रेसिडेंशिय ...और पढ़ें

    एशिया की सबसे महंगी ट्रेन भारत में चलती है

    एशिया की सबसे महंगी ट्रेन भारत में चलती है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। भारत का रेलवे नेटवर्थ पूरे देश के शहरों, कस्बों और दूर-दराज के इलाकों को आपस में जोड़ता है। भारत में कई ट्रेनें चलती हैं, जिनमें कई प्रीमियम और लग्जरी ट्रेनें शामिल हैं। इनमें वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं, जिनकी चर्चा तेज रफ्तार, शानदार कंफर्ट और आधुनिक सुविधाओं के लिए होती है।
    स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को जो सुविधाएँ प्रदान करती हैं, उनमें एसी कोच, शानदार भोजन और ट्रेन में एंटरटेनमेंट शामिल हैं। विभिन्न ट्रेनों में सुविधाओं के हिसाब से टिकट का दाम भी अलग-अलग होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी ट्रेन (Most Expensive Train Ticket in India) कौन-सी है? आइए बताते हैं।

    महाराजा एक्सप्रेस एशिया की सबसे महंगी ट्रेन

    महाराजा एक्सप्रेस (Maharaja Express Ticket Price) के पास एशिया में सबसे महंगा ट्रेन टिकट (Most Expensive Train Ticket in Asia) होने का खिताब है। पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इसमें यात्रा की थी।
    महाराजा एक्सप्रेस को दुनिया की सबसे शानदार ट्रेनों में से एक माना जाता है, और इसमें एक प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट और लाउंज जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं।

    ये होते हैं 4 तरह के पैकेज

    • द इंडियन पैनोरमा (6N/7D)
    • हेरिटेज ऑफ इंडिया (6N/7D)
    • द इंडियन स्प्लेंडर (6N/7D)
    • ट्रेजर्स ऑफ इंडिया (3N/4D)

    कितना है महाराजा एक्सप्रेस के टिकट का दाम?

    इस ट्रेन का संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है और यह भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाती है। महाराजा एक्सप्रेस का अधिकतम किराया 7 दिन और 6 रातों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 20.90 लाख रुपये है। इतनी रकम से आप इस समय 140 ग्राम सोना खरीद सकते हैं।
    वहीं इसकी सबसे छोटी यात्रा की शुरुआत ₹3,90,600/- प्रति व्यक्ति से होती है (डीलक्स केबिन के लिए, 3 रात और 4 दिन के लिए, ट्विन शेयरिंग के आधार पर)।
    इस यात्रा में महलों जैसे सुइट्स, दो खास रेस्टोरेंट और बाघ अभयारण्यों और ऐतिहासिक किलों की सैर शामिल है।

    ये मिलती हैं खास सुविधाएं

    • कई तरह के व्यंजनों समेत सभी समय का खाना
    • मुफ्त हाउस वाइन, स्पिरिट और बीयर
    • प्रवेश शुल्क वाले लोकप्रिय स्थलों पर घूमने का मौका
    • अनुभवी टूर डायरेक्टर की सेवाएँ
    • AC गाड़ियों में आवागमन की सुविधा
    • विभिन्न स्थलों पर कई रोमांचक गतिविधियाँ
    • वैकल्पिक भ्रमण और प्रीमियम होटलों में ठहरने की सुविधा
    • चौबीसों घंटे वैलेट सेवा
    • CCTV कैमरों और स्मोक अलार्म के साथ 24*7 सुरक्षा

    ये भी पढ़ें - इस अरबपति के पास भारत की सबसे महंगी यॉट, लग्जरी का नहीं जवाब; कीमत ₹11320000000

    खबरें और भी