सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिंद्रा के वाहन भी हुए महंगे

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2013 08:04 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले वाहन कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अब महिंद्रा एंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले वाहन कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पैसेंजर कार और वाणिज्यिक वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा शुक्रवार को की है। पहली अक्टूबर से कंपनी की गाड़ियां 6,000 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक महंगी हो जाएंगी। वहीं, बजाज ऑटो भी कीमतों में इजाफा करने की तैयारी में है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन से सीईओ प्रवीण शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लागत में इजाफा और कमजोर रुपये की वजह कीमतों में वृद्धि का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी लागत का बोझ कंपनी काफी समय से उठा रही थी मगर अब इसे वहन करना मुश्किल हो गया है। इससे मार्जिन प्रभावित हो रहा था। इससे पहले मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, जनरल मोटर्स, टोयोटा, मर्सिडीज और ऑडी कारों के दाम बढ़ा चुकी हैं।

पढ़ें : महिंद्रा ने लांच की नई वेरिटो वाइब

इस बीच, बजाज ऑटो ने भी वाहनों के दाम बढ़ाने संकेत दिए हैं। कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने बताया कि जिसों की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। इससे लागत बढ़ रही है। कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी और यह कब से लागू होगा इस बारे में अभी फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पल्सर और डिस्कवर के नए वैरिएंट तीन महीने में बाजार में पेश किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।